सुपोषण व पर्यावरण के लिए काम करेगी आरोग्य भारती: डाँ. अशोक वार्ष्णेय

आरोग्य भारती से जुड़ रहे सभी चिकित्सा पद्धितियों के चिकित्सक

लखनऊ। आरोग्य भारती की अखिल भारतीय प्रतिनिधि मण्डल की बैठक रविवार को कानपुर रोड स्थित सीएमएस में संपन्न हुई। दो दिवसीए बैठक में आगामी कार्यक्रम व कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की गयी। समापन सत्र को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डा. अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि इस वर्ष हमें सुपोषण व पर्यावरण के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्या के निराकरण के लिए जो भी जन आवश्यक कार्य होंगे वह आरोग्य भारती करेगी। जैसे पंजाब,हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नशा खोरी की समस्या है। इसलिए वहां पर हमें बड़े पैमाने पर व्यसन मुक्ति के लिए काम करना होगा। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डाँ. अशोक ने कहा कि सेवा भाव से हमारा काम चलता है। सेवा का भाव समर्पण से आता है। आरोग्य भारती ने जिस लक्ष्य को लेकर काम शुरू किया उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

उसका प्रभाव भी समाज में दिख रहा है। सभी 40 प्रान्तों में आरोग्य भारती की सक्रिय इकाइयां हैं। कोरोना कालखण्ड में सेवा कार्यों के कारण कार्य का विस्तार और प्रभाव दिखाई पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कार्य की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। छूटे हुए जिलों को कार्ययुक्त करते हुए खण्ड व तहसील स्तर तक अपनी समिति बनानी है और स्वास्थ्य का माडल समाज के सामने प्रस्तुत करना है। डाँ. अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि आरोग्य भारती की धारणा है कि सभी चिकित्सा पद्धतियों की अपनी-अपनी विशेषताएं और सीमाएं भी हैं सभी एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी न होकर पूरक हैं। इसलिए आरोग्य भारती सभी को सम्मान के भाव से देखती है। यही कारण है कि आरोग्य भारती में सभी प्रकार के चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सक जुड़ रहे हैं। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ. राकेश पंडित ने कहा कि नशाखोरी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। नशा करने से मस्तिष्क की रासायनिक प्रक्रियाएं दूषित हो जाती हैं। इससे व्यक्ति के व्यवहार, विचार,मनोभाव,संवेदनाएं,एकाग्रता व बुद्धि विवेक क्षमता आदि का ह्रास होता है।

जागरूकता के माध्यम से ही नशाखोरी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। आरोग्य भारती के कार्यकारी अध्यक्ष डाँ. बीएन सिंह ने कहा कि जीवनशैली का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। विकृत जीवनशैली के कारण जीवनशैली जनित रोग हो रहे हैं। इसलिए सबसे पहले हमें अपनी जीवनशैली को सुधारना है ताकि हम हमारा परिवार,समाज व राष्ट्र स्वस्थ रहे। कार्यक्रम को आरोग्य भारती के संरक्षक डाँ. प्रवीण भावसार, राष्ट्रीय महासचिव डाँ. सुनील जोशी और भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग के अध्यक्ष वैद्य जयंत देव पुजारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आरोग्य भारती डाँ. प्रशांत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव डाँ. टी.एन. मंजुनाथन,क्षेत्र के सह संयोजक डाँ. संग्राम सिंह,अवध प्रान्त के संगठन सचिव डाँ. सुनील अग्रवाल, प्रान्त सचिव डाँ. इन्द्रेश सिंह,आरोग्य भारती के लखनऊ महानगर अध्यक्ष डाँ. एस.एन.शंखवार और लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष डाँ. रमेश चन्द्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More