झारखंड: ’CM के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के संरक्षण में एक हज़ार करोड़ से अधिक का अवैध खनन’

नया लुक ब्यूरो


रांची। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के संरक्षण में 1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन होने का ED ने दावा किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने राँची के विशेष ED अदालत में 16 सितंबर को पंकज मिश्रा, बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। अब कोर्ट ने इस आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है। ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के राजनीतिक संरक्षण में साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक का अवैध खनन होने का दावा किया है। ED ने बताया है कि पंकज मिश्रा मुख्यमंत्री के राजनीतिक प्रतिनिधि रहते हुए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध खनन कराते थे। अवैध खनन के साथ साथ साहिबगंज में अवैध जलयान फेरी संचालन को भी पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों का संरक्षण प्राप्त था।

अब तक पंकज मिश्रा की 42 करोड़ की संपत्ति जब्त।।

ED ने यह भी बताया है कि पंकज मिश्रा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर साहिबगंज में कई जगहों पर स्टोन क्रशर चिप्स, बोल्डर का कारोबार भी कराते थे। साहिबगंज और उसके आसपास के कई साइट पर क्रशर प्लांट भी लगाए गए थे। ED ने अदालत को यह भी जानकारी दी है, कि अब तक पंकज मिश्रा की 42 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

बरहड़वा थाना में दर्ज मामले की जांच के बाद शुरू हुई करवाई

ED ने बताया कि बड़हरवा थाना में दर्ज केस में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर एजेंसी ने जांच शुरू की थी। इस मामले की जांच के बाद साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े दर्ज कांडों में भी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर जांच की गई। इसके बाद की जांच में यह पाया गया कि अब तक के अवैध खनन का प्रोसिड ऑफ क्राइम 1000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

ED ने कुल 47 ठिकानों पर की थी छापेमारी

ED ने अदालत को यह भी बताया है कि जांच के दौरान ED ने कुल 47 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान नकदी 5।34 करोड़ और अलग अलग बैंक खातों में जमा 13.32 करोड़ ED ने फ्रीज कराए थे। वहीं एक इनलैंड वेसल एमवी इंफ्रालिंक तीन, पांच स्टोन क्रशर, दो हाइवा ट्रक और दो एके47 राइफल जब्त की है। ED ने बताया है कि जब्त एके47 हथियार राँची पुलिस का है। फिलहाल पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

 

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More