भारतीय नकली नोटो का सप्लायर ISI एजेंट लाल मोहम्मद की हत्या, पिता को बचाने के लिए छत से कूदी बेटी

रतन गुप्ता

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में पाकिस्तानी एजेंसी ISI एजेंट की हत्या कर दी गई है। ISI एजेंट लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी कार से अपने घर आया था, इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। लाल मोहम्मद को बचाने के लिए उसकी बेटी छत से कूद गई। मगर, हमले में लाल मोहम्मद की जान चली गई। यह वारदात भी CCTV कैमरे में भी दर्ज हो गई। लाल मोहम्मद, ISI के इशारे पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारत की नकली करेंसी मंगवा कर नेपाल से भारत में पहुंचता था।

बता दें कि, लाल मोहम्मद उर्फ मोहम्मद दर्जी भारत के नकली नोटों का बड़ा सप्लायर था। वह ISI एजेंट था। यही नहीं वह डी गैंग के संपर्क में भी था। लाल मोहम्मद को ISI एक लॉन्च पैड की तरह उपयोग करती थी। वह जाली नोटों के धंधे के अलावा ISI को उनके ऑपरेशन के लिए लॉजेस्टिक सप्लाई करना, ISI एजेंट्स को शरण देने का भी काम करता था। लाल मोहम्मद काठमांडू के कोठाटार इलाके में रहता था।

19 सितंबर को लाल मोहम्मद अपनी कार से घर पहुंचा था। जैसे ही वह कार से उतरकर घर में दाखिल होने लगा, उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान लाल मोहम्मद ने गाड़ी की आड़ लेकर भागने का प्रयास किया। हमलावर दौड़ा कर उसे गोलियां मारते रहते हैं। इसी दौरान CCTV में नज़र आता है की छत से एक महिला छलांग लगाकर नीचे कूदती है और हमलावरों की तरफ भागती है, किन्तु तब तक हमलावर अपने काम को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More