हजारीबाग: होटल से कूद कर मरे युवक का शव लेने पहुंचे उसके वृद्ध पिता, मौत अभी भी रहस्य

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। हजारीबाग पुराना बस स्टैंड स्थित ’कैनरी इन्’ होटल में सोमवार को बांकुरा कोलकत्ता निवासी खेरवाल मंदी की लाश मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि अपनी प्रेमिका के साथ हुए विवाद और मार पीट के बाद उसने होटल के चौथे तल्ले के खिड़की से कूदकर जान दे दी। बहरहाल सच्चाई क्या है ये ना तो पुलिस और ना उसके साथ उस कमरे में रहने वाली लड़की श्रुत्ति शर्मा ने बताया है। श्रुत्ति शर्मा भी मारपीट में घायल हो गयी है और उसे बेहतर इलाज़ के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। इधर मंगलवार को खेरवाल के वृद्ध पिता, भाई हेमाल मंदी और परिजन बंगाल से देर शाम सदर थाना पहुंचे और अपने बच्चे की जानकारी ली। साथ में खेरवाल के तीन दोस्त भी परिजनों के साथ आये थे। बातचीत के क्रम में खेरवाल के दोस्त बिश्वजीत घोष ने बताया कि खेरवाल पुरुलिया स्थित मेडिकल कॉलेज का सेकंड ईयर कर स्टूडेंट था।

वह कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढाई कर रहा था। वह होनहार और शांत स्वभाव का था। 17 तारीख को वह हॉस्टल से यह कहकर निकला था कि वह घर जा रहा है और दीपावली की छुट्टियों के बाद कॉलेज वापस आएगा। लेकिन सोमवार शाम को ये दुखद घटना की सूचना मिली। उसने बताया कि आनंद ने कभी भी किसी लड़की के बारे में अपने दोस्तों से जिक्र नहीं किया था। ना ही उसकी कोई गर्लफ्रेंड थी, वह हजारीबाग कैसे पंहुचा, इस लड़की से उसकी कैसे दोस्ती हुई, इसकी जानकारी उसके दोस्तों को नहीं है। इधर सूत्रों ने बताया कि खेरवाल की इस लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। लड़की कुछ छुपा रही है। अगर लड़की और आनंद के कॉल और व्हाट्सएप डिटेल्स को खंगाला जाए तो बहुत कुछ साफ़ हो सकता है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More