संकष्टी चतुर्थी का व्रत पर, जानिए शुभ महत्व, पूजा विधि और शुभ कथा…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


गणेश चतुर्थी व्रत भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार हर महीने में दो चतुर्थी आती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। हर महीने आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है , जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। अश्विन गणेश संकष्टी चतुर्थी व्रत मंगलवार, 13 सितंबर, 2022 को हैं।

तिथि का समय…

13 सितंबर, 10:37 पूर्वाह्न।

14 सितंबर, 10:25 पूर्वाह्न।

चंद्रोदय समय: रात 08:51 बजे।

संकष्टी चतुर्थी का महत्व

नारद पुराण के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन पूरे दिन उपवास रखना चाहिए। कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन घर में पूजा करने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। इतना ही नहीं पूजा से घर में शांति बनी रहती है। घर की सारी परेशानियां दूर होती हैं। भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस दिन चंद्रमा को देखना भी शुभ माना जाता है। सूर्योदय से शुरू होने वाला संकष्टी व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही समाप्त होता है। साल भर में 13 संकष्टी व्रत रखे जाते हैं। हर संकष्टी व्रत की एक अलग कहानी होती है। कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत नियमानुसार ही संपन्न करना चाहिए। तभी इसका पूरा लाभ मिलता है। इसके अलावा गणपति बप्पा की पूजा करने से यश, धन, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

 

संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

  • गणेश संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रातः स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लें। पूजा की तैयारी करें और गणेश जी को उनकी मनपसंद चीजें जैसे मोदक, लड्डू और दूर्वा घास चढ़ाएं।
  • गणेश मंत्रों का जाप करें और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें और आरती करें।
  • संकष्टी का व्रत चंद्र दर्शन तक रखा जाता है। चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ें और प्रसाद आदि बांटें।

 

संकष्टी चतुर्थी कथा

कहते हैं कि बिना व्रत कथा सुने या पढ़े व्रत पूरा नहीं माना जाता और व्रत का फल नहीं मिलता। संकष्टी चतुर्थी की कथा इस प्रकार है। एक समय की बात है भगवान विष्णु जी की शादी मां लक्ष्मी जी से होनी तय होती है। विवाह का निमंत्रण सभी देवी-देवताओं को दे दिया जाता है, लेकिन गणेश जी को निमंत्रण नहीं दिया जाता। विवाह के दिन सभी देवी-देवता अपनी पत्नियों के साथ विष्णु जी की बारात में पहुंच जाते हैं लेकिन किसी को गणेश जी वहां दिखाई नहीं देते। सभी आपस में गणेश जी के न आने की चर्चा करने लगते हैं। और इसके बाद भगवान विष्णु जी से गणेश के न आने का कारण पूछते हैं।

भगवान विष्णु देवी-देवताओं के पूछने पर जवाब देते हैं कि गणेश जी के पिता जी भोलेनाथ को न्योता भेज दिया गया है। अगर उन्हें आना होता तो वे अपने पिता भगवान शिव के साथ आ जाते, अलग से न्योता देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, अगर गणेश जी आते हैं तो उन्हें सवा मन मूंग, सवा मन चावल, सवा मन घी और सवा मन लड्डू का भोजन दिनभर खाने के लिए चाहिए। दूसरों के घर जाकर इतना कुछ खाना अच्छी बात नहीं है। अगर गणेश जी नहीं आएंगे तो कोई बात नहीं। किसी ने विष्णु जी की सलाह दी कि गणेश जी आ भी जाएं, तो उन्हें द्वारपाल बना कर घर के बाहर बैठा देना। आप तो चूहे पर बैठकर बहुत धीरे-धीरे चलोगे तो पीछे रह जाएंगे। इसलिए घर के बाहर द्वारपाल की तरह बैठाना ही उन्हें सही रहेगा। सभी को ये सुझाव अच्छा लगा भगवान विष्णु को भी ये सुझाव अच्छा लगा।

गणेश विष्णु जी के विवाह में पहुंच गए और सुझाव के अनुसार उन्हें घर की रखवाली के लिए घर के बाहर बैठा दिया गया। नारद जी ने गणेश जी से बारात में न जाने का कारण पूछा, तो उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने मेरा बहुत अपमान किया है। नारद जी ने गणेश जी को सलाह दी कि आप अपनी मूषक सेना को आगे भेज दें, ताकि वो रास्ता खोद दें और उनका वाहन धरती में ही फंस जाए। तब आपको सम्मानपूर्वक बुलाना पड़ेगा। नाराद जी की सलाह के अनुसार मूषक सेना ने धरती खोद और विष्णु जी का रथ उसी में फंस गया। लाख कोशिश के बाद भी तब उनका रथ नहीं निकला, तो नाराद जी ने कहा कि- आपने गणेश जी का अपमान किया है अगर उन्हें मना कर लाया जाए, तो आपका कार्य सिद्ध हो सकता है।

भगवान शिव ने अपने दूत नंदी को भेजा और वे गणेश जी को लेकर आए। गणेश जी का आदर-सम्मान के साथ पूजन किया गया। तब रथ के पहिए निकले। पहिए निकलने के बाद देखा कि वे टूट-फूट गए हैं। अब उन्हें कौन सही करेगा?

पास के खेतों में खाती काम कर रहे थे, उन्हें बुलाया गया। उन्होंने श्री गणेशाय नमः कहकर गणेश जी की वंदना की। देखते ही देखते खाती ने सभी पहियों को ठीक कर दिया और देवतागणों को भी सलाह दी कि किसी भी कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करने से कार्य में कोई संकट नहीं आता। गणेश जी का नाम लेते हुए विष्णु जी की बारात आगे बढ़ गई और लक्ष्मी मां के साथ उनका विवाह संपन्न हो गया।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें


 

Religion

तो वैशाख माह में जरूर करें ये उपाय

  jyotishacharya Dr Umashankar mishra हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ 24 अप्रैल से शुरू हुआ। यह माह हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से […]

Read More
Religion

कड़ा, ब्रेसलेट या लॉकेट पहनें सोच-समझकर, इससे हो सकता है नुकसान

यह रत्न कभी भी एक साथ धारण नहीं करना चाहिए ज्योतिषाचार्य उमाशंकर मिश्र आजकल हाथ में कड़ा पहनने के अलावा ब्रेसलेट आदि पहने का चलन भी हो चला है। कुछ लोग तो फैशन के चलते गले में ऐसी वस्तुएं या लॉकेट भी लटकाने लगे हैं जिनसे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फैशन […]

Read More
Religion

घर में घेर के आ रही हो परेशानी तो समझें यह विकार हो गया शुरू, जानें परेशानी की वजह, निशानी और उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ‘ शास्त्री’ अगर किसी की जन्म कुंडली में सूर्य, शनि साथ-साथ हों या आमने-सामने हों। अगर राहु किसी भी ग्रह के साथ हो तो उस ग्रह से जुड़ा पितृदोष बनता है। राहु सूर्य या गुरु के साथ हो तो प्रमुख पितृदोष बनता है। जन्म कुंडली के 2, 5, 9,या 12 में […]

Read More