इजराइल के विदेश मंत्री ने की भारत यात्रा

शाश्वत तिवारी


इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने 9 मई को भारत का आधिकारिक दौरा किया। उनके साथ इजराइल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 37 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया था। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा थी। विदेश मंत्री कोहेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने भारत और इज़राइल के बीच गहन नवाचार और ज्ञान साझेदारी पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें उन्होंने कनेक्टिविटी, गतिशीलता, शैक्षणिक और वैज्ञानिक अनुसंधान, फिनटेक, कृषि, जल, व्यापार, आदि सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बात की। दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। जिसमें I2U2 के ढांचे के तहत सहयोग सूडान में चल रहे संघर्ष, पश्चिम एशिया में विकास, रूस-यूक्रेन संघर्ष आदि शामिल रहे।

​ दोनों मंत्रियों ने तीन मूर्ति हाइफा चौक, नई दिल्ली में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जो दोनों देशों के बीच साझा इतिहास का प्रतीक है और स्थायी भारत-इज़राइल मित्रता को दर्शाता है। दोनों मंत्रियों ने भारत से निर्माण श्रमिकों और देखभाल करने वालों की भर्ती के लिए ‘इजरायल में विशिष्ट श्रम बाजार क्षेत्रों में श्रमिकों के अस्थायी रोजगार की सुविधा पर रूपरेखा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने आईआईटी, रुड़की और आईआईटी, मद्रास में जल प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना के लिए दो आशय पत्रों का आदान-प्रदान किया और आईसीएआर, पूसा, नई दिल्ली में कृषि में उन्नत नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए एक अन्य एलओआई का आदान-प्रदान किया।

दोनों देशों के बीच आगे रक्षा और सुरक्षा सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच चल रहे कृषि और जल सहयोग को गहरा करने का एक अवसर है। इस संबंध में इजराइल के विदेश मंत्री एलियाहू कोहेन ने भारतीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-इज़राइल व्यापार मंच की सह-अध्यक्षता भी की। फोरम में CII और इजरायली व्यापारिक निकायों के बीच तीन B2B समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More