VHP के मंच से भड़काऊ भाषण: संत बोले उंगली नहीं हाथ काट दो, जरूरत पड़े तो गला भी काट दो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में में विश्व हिंदू परिषद (VHP ) के मंच से साधु-संतों ने लोगों को खुलेआम कानून हाथ में लेने के लिए उकसाया। विश्व हिंदू परिषद के मंच से आचार्य योगेश्वर और महंत नवल किशोर ने रविवार नौ अक्टूबर को भड़काऊ भाषण दिया। जगतगुरु योगेश्वर आचार्य ने कहा कि अराजक तत्वों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

महंत नवल किशोर दास ने कहा कि चाकू की लड़ाई बातों से नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं शास्त्र और शस्त्र दोनों को साथ लेना होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में एक हिंदू युवक मनीष की हत्या के विरोध में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया था। साधु-संतों ने पुलिस की मौजूदगी में ये नफरत भरे बयान दिए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में BJP के सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे। (BNE)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More