पांचवीं बार SP का सूपड़ा साफ करेगी जनता: भूपेंद्र सिंह

झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका SP का अधिवेशन, नहीं कर पाएगा जनता को गुमराह: भूपेन्द्र सिंह


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने SP के प्रदेश अधिवेशन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरी SP में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है, पांच साल से SP को दूसरा राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। यह परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण है। SP का अधिवेशन झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका है और जनता को गुमराह नहीं कर पाएगा। जनता पांचवीं बार 2024 में SP का सूपड़ा साफ करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि SP के ब्रांड एंबेसडर जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद हैं। प्रदेश की जनता चार बार SP की सरकार देख चुकी है और वह भली भांति जानती है कि SP सरकार में कोई सुरक्षित नहीं था। प्रदेश में निवेश की बात ही छोड़िए, विकास में भी भेदभाव किया जाता था। प्रदेश की बदहाली के लिए सबसे अधिक अगर कोई जिम्मेदार है, तो वह SP ही है। उन्होंने कहा कि SP सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधियों और दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण के एक नहीं सैंकडों उदाहरण है। आज योगी सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो SP को पीड़ा हो रही है।

प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही-BJP प्रदेश अध्यक्ष

 BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश की छवि देश दुनिया में बदली है। उसी का नतीजा है कि विदेशी कंपनियां भी अब प्रदेश में निवेश कर रही हैं। प्रदेश में विकास की नई गंगा बह रही है। गरीबों किसानों, अल्पसंख्यकों और मजलूमों सहित समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More