नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का जलवा दुनिया में दिखाई दे रहा है। भारत का प्रभाव और महत्व बहुत बढ़ा है।नरेंद्र मोदी ने आंतरिक मोर्चे पर भारत को विकसित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया। विदेश नीति के माध्यम से भारतीय हितों का संवर्धन और संरक्षण किया। भारतीय विरासत के अनुरूप दुनिया को शांति सौहार्द का संदेश दिया। मानव कल्याण के लिए योग से दुनिया को परिचित कराया। लोगों को जागरूक किया। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक देशों को सम्मलित रूप से सहयोग करने का मार्ग दिखाया। ऐसे अनेक कारण हैं जिन्होंने नरेंद्र मोदी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनाया। भारत में तो वह पहले से ही लोकप्रियता के शिखर पर हैं। उनकी सरकार ने लोक कल्याण के कार्यक्रमों की मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ उन योजनाओं का सर्वाधिक सफ़लता से साथ क्रियान्वयन कर रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सावन के सोमवार पर रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा वह अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने गोरखपुर में  झूलेलाल मन्दिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं भगवान श्री झूलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रगति के एक नये दौर से गुजर रहा है। इस नये दौर में उत्तर प्रदेश भी विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। जिस गोरखपुर में पहले अव्यवस्थित बिजली, जर्जर सड़के, गंदगी, जलजमाव, माफियाराज का दौर था, आज यहां चमचमाती सड़कें है। चैबीस घण्टे बिजली अपूर्ति सुनिश्चित हुई है। यह नये भारत और नये प्रदेश का नया गोरखपुर है। आज गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना पूरी क्षमता से उत्पादन कर रहा है। यहां एम्स भी सकुशल कार्य कर रहा है। भारत का दुनिया में प्रभाव और महत्व बढ़ा है।

प्रधानमंत्री विश्व के विभिन्न देशों की यात्राओं पर जाते हैं तो वहां लोगों में विशेष प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को विश्व का नेतृत्वकर्ता बताया जाना, फ्रान्स द्वारा सर्वोच्च नगारिक सम्मान देना आदि यह इंगित करते हैं कि आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रणी है। आज प्रत्येक वैश्विक मंच पर भारत को सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह सही दिशा में विकास की नीति और सकारात्मक सोच का परिणाम है। आज भारत का नागरिक विश्व में कहीं भी निःसंकोच स्वयं को भारतीय कहने में गर्व महसूस करता है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह परिणाम पूरे देश के परिश्रम और कर्तव्य निर्वहन की भावना के साथ ही प्राप्त हुआ है। भारत विश्व के बीस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसमें विश्व की पैसठ प्रतिशत आबादी,अस्सी प्रतिशत संसाधन पच्चासी प्रतिशत जीडीपी पर अधिकार रखते हैं। भारत द्वारा इस समूह की अध्यक्षता करना प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More