दिल्ली में घर में मृत मिला पुलिसकर्मी

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक शनिवार को अपने घर के अंदर मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर 2.43 बजे पुलिस को एक फोन आया कि एक पुलिस कर्मी जीबी पंत अस्पताल के सामने मीर दर्द रोड पर स्थित अपने घर में मृत मिला है और शव के पास दो बच्चे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी हीना खान (30) अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी। अधिकारियों के अनुसार, हीना ने बताया कि उसके शौहर यूनुस खान (46) कमला नगर में अपराध शाखा में तैनात थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि खान बीती रात काम से लौटने के बाद अपने दो बच्चों के साथ सो गए, जबकि वह अपने तीसरे बच्चे के साथ माता-पिता के घर चली गईं। हिना के मुताबिक, सुबह उन्होंने अपने शौहर को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

अधिकारियों के अनुसार, हिना ने बताया कि फोन कॉल का जवाब न मिलने पर वह घर लौटीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन खान ने दरवाजा नहीं खोला। अधिकारियों के मुताबिक, हिना ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला और पाया कि खान कोई हरकत नहीं कर रहे हैं और उनके दोनों बच्चे शव के साथ सो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, खान के शरीर पर किसी जख्म का निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि खान के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। खान के परिवार में दो बीवियां-जरीना और हिना हैं। मेवात में रहने वाली जरीना से उनके साथ बच्चे हैं। वहीं, मीर दर्द रोड स्थित घर में उनके साथ रहने वाली हिना से खान के तीन बच्चे हैं। (भाषा)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More