शरद पवार को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आईटी इंजीनियर को पुणे से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।  सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी की पहचान सागर बर्वे (34) के रूप में हुई है। मुंबई अपराध शाखा दल ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी बर्वे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस आरोपी से पवार को धमकी भरा संदेश भेजने के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पवार को धमकी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताटों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पवार की पुत्री सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। आरोपी बर्वे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने दो खाते बनाए हैं, जिनसे उसने पवार के खिलाफ पोस्ट प्रेषित की। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More