दिल्ली में पटाखों प्रतिबंध पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती देने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मनोज तिवारी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एम आर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने दें और मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें। तिवारी की ओर से पेश वकील शशांक शेखर झा ने शीर्ष न्यायालय से कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी दिल्ली सरकार का आदेश पूर्ण उल्लंघन है, इसलिए न्यायालय को पटाखों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उचित आदेश पारित करना चाहिए।

याचिका में कहा गया है कि जीवन के अधिकार के नाम पर, धर्म की स्वतंत्रता को नहीं छीना जा सकता है और एक संतुलन बनाना होगा जैसे कि इस अदालत के 29 अक्टूबर, 2021 के फैसले के माध्यम से किया गया था। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस न्यायालय ने पहले ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी इसलिए इस बार भी इसी तरह की अनुमति देनी चाहिए।

याचिका में सभी राज्यों को यह निर्देश देने की भी मांग की कि वे पटाखों की बिक्री या उपयोग करने वाले आम लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई न करें। याचिका में यह भी कहा गया कि पराली (पराली जलाने) और अन्य कारकों के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन शीर्ष न्यायालय ने तत्काल आधार पर इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि अदालत बाद में याचिका पर सुनवाई करेगी। (वार्ता)

 

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More