गुजरात विधानसभा चुनाव की निर्वाचन आयोग ने बजा दी डुगडुगी, दो चरणों में होंगे मतदान

नया लुक ब्यूरो


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो फेज में होगा। 182 सीटों के लिए वोटिंग एक दिसंबर और  पांच  दिसंबर को होगी।

नतीजे आठ दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुजरात में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। बता दें कि 18 फरवरी 2023 को गुजरात विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ वोटर हैं, 4.6 लाख नए वोटर हैं। गुजरात में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन. 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सीधे ही प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। बता दें कि पिछले 27 सालों से भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सत्ता पर काबिज है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 में यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। तब बीजेपी ने इनमें से 99 पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें जीती थीं। अन्य के खाते में छह सीटें गई थीं। बीजेपी को इस चुनाव में 50% और कांग्रेस को 42% वोट हासिल किया था। गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी कल अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का एलान करेगी। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर होंगे।

वे यहां पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करेंगे। तीन नवंबर की शाम तक गुजरात के लोगों से पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए सुझाव और‌ नाम मांगे गए थे। कल केजरीवाल नाम का औपचारिक एलान करेंगे। 1995 से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज है।पिछली बार से इस बार का चुनाव बिलकुल अलग है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, गुजरात में 2017 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था, लेकिन आम आदमी पार्टी भी इस बार लड़ाई में शामिल है। वहीं पाटीदार आंदोलन की आग भी इस बार शांत है। आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे हार्दिक पटेल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More