उत्तर प्रदेश से ही करवट लेगी देश की राजनीति: अविनाश पांडेय

  • राहुल गांधी का संघर्ष हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं:  अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्वांचल जोन की संगठन बैठक आज गोरखपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमे पूर्वांचल जोन के 12 जिलों के ज़िला अध्यक्ष, पदाधिकारी और फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में मणिपुर से शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण और आने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर सुझाव और रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया की आज की बैठक पदाधिकारियों से सुझाव लेने के लिए बुलाई गई थीं। बैठकों के अगले चरण में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सभी जिलों में बैठक करेंगे। 23 तारीख तक सभी जिलों की बैठक समाप्त करने का लक्ष्य भी प्रभारी ने निर्धारित किया। इस मौके पर अविनाश पांडेय ने पदाधिकारियों को ये संदेश दिया की आने वाले समय में उनकी मेहनत से उत्तर प्रदेश और उसके फलस्वरूप देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसीलिए अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो। प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का संदेश जनता तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का संदेश है की न्याय के लिए हो रही इस लड़ाई की बात समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाई जाए जिसके लिए पदाधिकारियों को पांच बिंदुवार कार्यक्रम दिए।

बैठक में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ खड़ी है और यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की हर आस्था का कांग्रेस पार्टी में सम्मान करते है और भाजपा आस्था का राजनीतीकरण करना बंद करे। कल अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता अनोखे लाल के साथ हुए घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा की ऐसी ही अराजकता भाजपा ने पुरे प्रदेश में फ़ैला रखी है और जिस तरह एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई और झंडा फाड़ा गया उसी तरह जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। कल ज़िला मुख्यालयों पर हम गांधी प्रतिमा पे बैठेंगे और सबको सन्मति देने की राम धुन गाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस तरह देश में राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ रहे हैं। वही पार्टी और कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है और आने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्वांचल जोन की सहभागिता सबसे अधिक रहेगी। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल कोऑर्डिनेटर डॉ प्रदीप निषाद, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हरिसेवक निषाद समेत 17 नेताओं ने अपने सकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष, फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने अपनी बात प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी। बैठक में शामिल शामिल होने वालो में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, मो० मुकीम, कमल किशोर कमांडो, जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ मसूद, अफसर यू अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव, आलोक प्रसाद, विश्वविजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव संगठन अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, अनु पासवान, प्रदेश महासचिव अमरेन्द्र मल, जयकरन वर्मा, अरशद खुर्शीद, अवधेश सिंह, मनोज गौतम, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद पांडेय, अमर पासवान, मनोज यादव, कैलाश चौहान, मकसूद आलम, अनीस अहमद, संतोष कटाई, दिलीप निषाद, ज़िला अध्यक्ष निर्मला पासवान सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More