अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने से सात श्रमिकों की मौत, एक घायल

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के गुजरात यूनिवर्सिटी क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि गुलबाई टेकरा इलाके में पुलिस चौकी के सामने एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान लिफ्ट टूट जाने से वहां काम कर रहे आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान राजमल सु. खराडी (25), पंकजभाई शं. खराडी (21), जगदीशभाई र. नायक (21), संजयभाई बा. नायक (20), अश्विन सो. नायक (20) और मुकेशभाई भ. नायक (25) के रूप में की गयी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खडिया ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली और वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।(वार्ता)

 

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More