गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे तथा 2,39,78,243 महिला मतदाता, 2,54,69,723 पुरुष मतदाता, 1,503 तृतीय लिंग, 85 वर्ष से ज्यादा आयु के 4,24,162 मतदाता और 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10,322 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित लगभग 4,50,000 कर्मचारी विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यों के लिए ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा चुनाव संबंधी कार्यों के लिए राज्य में 1,20,000 हजार पुलिस बल उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा की है। जिसके अनुसार, गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।(वार्ता)

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More
Gujarat Maharastra

समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ED के सूत्रों ने वानखेड़े के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू […]

Read More