मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। दत्तात्रेय होसबाले को पुनः सरकार्यवाह चुने जाने के साथ ही छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा सर्व कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली प्रांत कार्यवाह भारत भूषण को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है जबकि जतिन को उत्तर क्षेत्र प्रचारक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सह सरकार्यवाह आलोक कुमार जी अभी तक अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख तथा अतुल लिमये जी पश्चिम क्षेत्र प्रचारक का दायित्व देख रहे थे। (वार्ता)

 

Maharastra

सोनू त्यागी ने 'आई एम प्राउड टू बी वेजिटेरियन' ट्वीट का समर्थन

किया, अभिनेत्री स्वरा भास्कर की टिप्पणियों की आलोचना की मुंबई – प्रख्यात लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी, जो एप्रोच एंटरटेनमेंट और आध्यात्मिक संगठन गो स्पिरिचुअल इंडिया के संस्थापक हैं, ने हाल ही में 'आई एम प्राउड टू बी वेजिटेरियन' ट्वीट का समर्थन किया और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया की आलोचना की। उनका मानना […]

Read More
Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More