CM योगी की अनोखी पहल, अब वॉट्सएप के माध्यम से CM ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक

  • वॉट्सएप के जरिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के अपने ‘परिवार’ से जुड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
  • Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से आधिकारिक वॉट्सएप चैनल की हुई शुरुआत

लखनऊ । प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने वाले योगी आदित्यनाथ ने आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल की है। प्रदेश के नागरिक अब वॉट्सएप के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री ऑफिस के साथ संवाद कर सकेंगे। सीएम योगी के निर्देश पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए चीफ मिनिस्टर ऑफिस, उत्तर प्रदेश के नाम से वॉट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है। इस चैनल से जुड़ने वाले लोग आसानी से अपनी बात सीएम ऑफिस के समक्ष रख सकेंगे। सोशल मीडिया पर CM ऑफिस उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडल से इस पहल की जानकारी दी गई।

सीएम ऑफिस के आधिकारिक हैंडल @CMOfficeUP  की ओर से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘परिवार’ के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्री के ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम वॉट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है।

संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ी जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए इस वॉट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए वॉट्सएप चैनल के उपयोग की यह अनोखी पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More