पाराशर पंचांग: आज के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ जानें आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : मेष राशि के जातकों का मनोबल उच्च रहेगा। अपने सहयोगियों से सही मार्गदर्शन और स्नेह पूर्ण सहयोग मिलने से आप लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी बातचीत में एक चुंबकीय आकर्षण रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान बनाएंगे।

वृषभ : वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। निर्धारित लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। सौंदर्य बोध और कलात्मक क्षमता का विस्तार होगा। कला क्षेत्र से संबंधित जातकों को बहुत तरक्की मिलने की संभावना है। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। हालांकि एक बार जो निश्चित कर लेंगे उसे आसानी से परिवर्तित करने से बचेंगे। जोकि उनके लिए ही मुश्किल का कारण बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु फालतू के खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला दिन है। पूरे दिल से समर्पण भाव से काम करेंगे। कुछ नए प्रयोग भी करेंगे जिससे प्रतिभा निखर कर आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों का फैसला आपके हक में आने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

क्या आपको भी आ रहे पितरों के सपने, जानें इसका कारण

सिंह : सिंह राशि के जातकों के विदेश के साथ संबंध अच्छे बनने की संभावना बन जाती है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्चों की अधिकता रहने वाली है।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। ईमानदारी से बिना किसी तिकड़म के काम को करने का प्रयास करेंगे। उच्च सलाहकार एजुकेशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। सरकारी खर्च तंग कर सकते हैं।

तुला : तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित परेशानियां दूसरों के साथ शेयर करने से बचेंगे। स्वचिंतन से परेशानियों से निपटने के लिए गुप्त योजनाएं बनाने का योग भी बन रहा है। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम को परफेक्शन से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अभिमान आपकी छवि नकारात्मक बना सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती हैं।

शत्रुओं का विनाश करने वाला प्रदोष व्रत, सौ गायों के दान करने का फल भी प्रदान करता है,

धनु : धनु राशि के जातकों को आज अपने कामकाज के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियां आपके लिए सहायक बनेंगी और जो भी जिम्मेदारी आप पर सौंपी जाएगी आप उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। उम्मीद के अनुसार धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर : मकर राशि के जातक को साझेदारी से लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी जिसकी वजह से सभी चैलेंज का सामना करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होगा खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों का ध्यान भोग विलास की वस्तु एकत्रित करने पर रहेगा। शीघ्रता से अपने काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। लोगों के साथ कम्युनिकेट करना और अपने काम के विज्ञापन से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मीन : मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति उन्हें भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। मन मुताबिक लाभ होगा।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें…


 

Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More