इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

  • यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे

-राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।

वृषभ: आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दु:ख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमेें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

मिथुन: आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कर्क: आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

सिंह: आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

क्या है हनुमान् और बजरंगबली का वास्तविक अर्थ, जानें व्याकरण की भाषा में

कन्या: आप खुद पर संयम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

तुला: अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अ’छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

वृश्चिक: अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

धनु: आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी न बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।

मकर: किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अ’छी रहेगी। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा।

कुम्भ: बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन: आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।

ज्‍योतिष का कैंसर से संबंध

24 अप्रैल 2024, बुधवारः आज और कल का दिन खास

24 अप्रेल 2024 : एकलिंगजी पाटोत्सव आज।

24 अप्रेल 2024 : मानव एकता दिवस आज।

25 अप्रेल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

कुंडली बताती है मरने के बाद कौन सा लोक मिलेगा

तिथि    प्रतिपदा      पूर्ण रात्रि

नक्षत्र    स्वाति       00:41 AM

करण    बालव       06:07 PM

पक्ष      कृष्ण

योग     सिद्धि        05:03 AM

वार     बुधवार

सूर्योदय    05:46 AM

सूर्यास्त     06:52 PM

चन्द्रमा      तुला

राहुकाल    12:19 – 01:57 PM

विक्रमी संवत्  2080

शक सम्वत  1945 (शोभकृत)

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त

अभीजित   कोई नहीं

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, क्या होते हैं पाये और कौन सा पाया माना जाता है शुभ?

Astrology

कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए शुभकारी है आज का दिन

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 21 जुलाई, 2024, रविवार कई राशियों के लिए मद्धम फलकारी रहेगा आज का दिन, जानें… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 21 जुलाई 2024 : गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) आज। 21 जुलाई 2024 : सत्य व्रत व्यास पूजा आज। 21 जुलाई 2024 : अमरनाथ […]

Read More
Astrology

करें नमक के ये आसान उपाय , सौभाग्य में बदल जाएगा आपका दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह वास्तु में नमक के उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक में व्यक्ति के दुर्भाग्य […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन

जानिए आज का राशिफल व पंचांगः 13 जुलाई, 2024, शनिवार कई राशियों के लिए मद्धम रहेगा आज का दिन, लेकिन अशुभ नहीं नौकरी वालों के लिए विशेष दिन है आज, जानें क्या कह रहे हैं सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 13 जुलाई 2024 : चौमासी अष्टान्हिका विधान आज […]

Read More