चीनी मिल अधिकारी परिषद ने अपर मुख्य सचिव गन्ना को सौंपा ज्ञापन

संघ ने अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग


राकेश कुमार


लखनऊ। राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल अधिकारी परिषद के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारी परिषद ने चीनी मिल संघ मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निस्तारण कराए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने एसीएस गन्ना को दिए गए मांग पत्र में कहा कि चीनी मुख्यालय संघ के कर्मचारियों और अधिकारियों को जुलाई- 2021 एवं जनवरी-2022 का मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया।

इसके अलावा चीनी मिलों में विभागीय पदोन्नतियां नहीं होने के कारण अधिकारियों के मनोबल में गिरावट आ रही है। इन पदोन्नतियों के कारण किसी भी अतिरिक्त व्ययभार भी नहीं पड़ेगा। संघ अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार अधिकारियों का समयमान वेतनमान लगभग तीन वर्षों से लंबित है। संघ की ओर से ACS  गन्ना को दिए गए ज्ञापन में कहा कि चीनी मिलों मेे अति कुशल श्रेणी के पदों ब्वायलर इंचार्ज, टरबाईन अटेंडेंड, इलेक्ट्रीशियन, मिल हाउस फिटर समेत अनेक पद पिछले काफी समय से रिक्त पड़े हुए है। इससे मिलों की कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसके अलावा पर्यवेक्षणीय तकनीकी अधिकारियों की कमी होने से भी कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सहकारी चीनी मिल अधिकारी परिषद के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास से कहा कि संघ की सेवा में पेंशन का प्राविधान नहीं है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चीनी मिल संघ के अधिकारियो व कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More