‘आप’ की सरकार गुजरात को भ्रष्टाचार व भयमुक्त शासन देगी : केजरीवाल

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ की सरकार बनने पर गुजरात की छह करोड़ जनता को भ्रष्टाचार मुक्त तथा भयमुक्त शासन देगी। केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन में गुजरात की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन देने की गारंटी देते हुए कहा कि मैं पिछले कई महीनों से गुजरात में घूम-घूम कर जनता से मिल रहा हूं। कई टाउन हॉल मीटिंग कर व्यापारियों, उद्योगपतियों, वकीलों, किसानों और ऑटो चालकों के अलावा कई लोगों से मिले। सभी कहते हैं कि गुजरात में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। किसी भी सरकारी विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है। नीचे के स्तर पर भी भ्रष्टाचार है और सरकार के उपर भी बड़े-बड़े घोटालों के आरोप लगते रहे हैं।

इनके खिलाफ अगर कुछ बोलो, तो ये डराने-धमकाने पहुंच जाते हैं। हम गारंटी देते हैं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो राज्य को भ्रष्टाचार और भयमुक्त शासन देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा, तो वह सीधा जेल जाएगा। पंजाब में हमने करके दिखाया। हमारे एक मंत्री ने कुछ ऊंच-नीच की, तो उसको सीधे जेल भेज दिया। भारत के अब तक के 75 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई पार्टी ने अपने मंत्री को उठाकर जेल भेज दिया हो।

जनता सरकार को जो टैक्स देती है, वो एक-एक पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा और चोरी बंद की जाएगी। गुजरात का कोई पैसा अब स्विस बैंक में नही जाएगा। अब गुजरात सरकार का कोई पैसा अरबपतियों में नहीं बांटा जाएगा। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने के बाद हर व्यक्ति का हर काम बिना रिश्वत दिए सरकारी दफ्तरों में किया जाएगा। किसी को सरकारी दफ्तर में काम कराने के लिए जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि सरकार से कोई कर्मचारी आपके घर आएगा और काम करके आएगा। हमने दिल्ली में ऐसी व्यवस्था की है। आप संयोजक ने कहा कि मंत्रियों, नेताओं और बड़े-बड़े लोगों के गुजरात के अंदर जितने काले धंधे चल रहे हैं, वो सारे बंद किए जाएंगे। गुजरात में पेपर लीक होने का सिलसिला बंद करेंगे। पिछले 10 साल में जितने पेपर लीक हुए हैं, उन सभी मामलों की जांच कराएंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More