विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी को दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा Children’s Champion Award से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आर्थिक रूप से वंचित और मेधावी छात्रों के लिए समर्पित रूरल लीडरशिप एकेडमी, विद्याज्ञान (VidyaGyan) को शिक्षा श्रेणी में प्रतिष्ठित चिल्ड्रन्स चैंपियन अवार्ड (Children’s Champion Award) से सम्मानित किया गया है। दिल्ली सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) द्वारा संस्थापित यह पुरस्कार बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो देश में हो रहे अच्छे कार्यों की खोज करने, पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। विद्याज्ञान को यह पुरस्कार उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण भारत के वंचित छात्रों की पहचान, भविष्य के लीडर्स के रूप में करने और उनका पोषण करने के एवज में प्रदान किया गया है।

विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी, सामाजिक समानता के लिए भागीदारी शिक्षण और संरचनाओं के आधार पर सीखने को बढ़ावा देती है। विद्याज्ञान न सिर्फ बच्चों को वैश्विक तौर पर चल रहीं मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाता है, बल्कि संबंधित बदलाव लाने के लिए उन्हें प्रबल भी बनाता है। विद्याज्ञान छात्रों को समग्र शिक्षा प्रदान करने, विश्व स्तर की सुविधाओं तक पहुँच स्थापित करने और छात्रों के लिए मेंटॉर्स के रूप में कार्य करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाता है, इसके लिए DCPCR  द्वारा विद्याज्ञान की सराहना की गई है। अपनी पहल और प्रयासों के माध्यम से यह संस्थान माध्यमिक विद्यालय शिक्षा और युवाओं के विचारों में परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More