झारखंड में ‘अकवान’ का कहर! संथाल में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

नया लुक ब्यूरो

Jharkhand Weather Update: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी राँची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार की सुबह राजधानी राँची में आसमान घने बादलों से ढका रहा। कई इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द बना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, खासकर संथाल परगना क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

चक्रवाती तूफान के असर से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बारिश का सबसे अधिक असर तैयार धान की फसल पर पड़ने की आशंका है। जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में ही सूखने के लिए छोड़ दिया है, उनका धान बारिश में भीग रहा है।

इससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं, जिन खेतों में अभी धान की फसल खड़ी है, वहां तेज हवा और बारिश के कारण फसल गिरने यानी लॉजिंग का खतरा बना हुआ है। खेतों में पानी जमा होने से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम की अचानक बदली स्थिति ने धान की कटाई और फसल को सुरक्षित रखने को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

23 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 नवंबर को भी झारखंड के आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 24 और 25 नवंबर की सुबह राजधानी राँची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छा सकता है।

मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। कुल मिलाकर, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर ठंडी हवाओं और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है, तो दूसरी ओर खेतों में तैयार धान की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है। किसानों की नजर अब मौसम के अगले अपडेट पर टिकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BBD: ट्रक से डंफर भिड़ा, खलासी की मौत, चालक घायल

TVK विधायक का निधन, क्या फिर लड़ेंगे स्टालिन?

ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

 

 

 

New Delhi
homeslider Weather

तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट, 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

New Delhi: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम […]

Read More
National Weather

आ रहा है चक्रवाती तूफान अकवान! आंध्र से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार ताकतवर होता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 18 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जबकि 19 नवंबर की शाम तक इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। तूफान के 20 नवंबर […]

Read More
National Weather

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तबाही की आशंका

New Delhi: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह तूफान 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद 19 नवंबर तक इसके अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम […]

Read More