दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 278 दर्ज

Delhi

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, शहर के 57 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 25 केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। गिरते तापमान और प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में कितना गिरा तापमान?

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। रिज केंद्र में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

दिल्ली में तापमान गिरा, इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह, पारा 12 डिग्री से भी नीचे रहा - delhi record season coldest morning at 11 6 degrees c-mobile

25 निगरानी केंद्रों पर हवा बेहद खराब

तापमान में गिरावट के बीच दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। शनिवार को शहर का औसत AQI 278 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 57 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 25 पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) निगरानी केंद्र में सबसे अधिक AQI 369 रिकॉर्ड किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली के साथ हरियाणा के कई जिलों में भी वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', जानिए प्रमुख जिलों का AQI लेवल - India TV Hindi

जानें AQI की अलग-अलग श्रेणियां

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक को छह श्रेणियों में बांटा गया है। शून्य से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक और 101 से 200 मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी मानी जाती है।

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

 

Crime News Uttar Pradesh

मलिहाबाद में दो कार भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार घायलों लोगों में कुछ की हालत बेहद नाजुक मोहान रोड पर ग्राम पुरवा के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी की सड़कें आए दिन खून से लाल हो रहीं हैं। बीते दिनों सड़क हादसों में कईयों को की हुई मौत का मामला शांत […]

Read More
Bulletin homeslider

आज की 10 बड़ी खबरें… जानिए कहां रहेंगे PM मोदी और क्या है आज की बड़ी घटनाएं…

IIT खड़गपुर की 75 साल की यात्रा ऐतिहासिकः PM मोदी Today’s 10 Top News : IIT खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी ने कहा कि IIT की 75 साल की यात्रा ऐतिहासिक है। आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IIT खड़गपुर पहुंचे हैं। वहां वो छात्रों से बातचीत भी करेंगे। […]

Read More
CM Yogi
homeslider Uttar Pradesh

मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पंचूर से शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पहुंच गई। सुबह 8:50 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा करीब 11:40 बजे हरिद्वार पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं और साधु-संतों ने […]

Read More