Kolathur: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर कोलाथुर विधानसभा सीट चर्चा के केंद्र में आ गई है। मुख्यमंत्री और TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) प्रमुख सी. जोसेफ विजय की पार्टी के विधायक VS बाबू के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। अब यहां उपचुनाव होना तय माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल यह उठ रहा है कि क्या DMK प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर कोलाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे?
दरअसल, इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में VS बाबू ने एमके स्टालिन को हराकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था। स्टालिन इस सीट से वर्ष 2011 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें अपनी पारंपरिक सीट गंवानी पड़ी। अब बाबू के निधन के बाद उपचुनाव के जरिए DMK के पास इस सीट पर दोबारा कब्जा जमाने का मौका है।
क्या कोलाथुर से फिर चुनाव लड़ेंगे एमके स्टालिन?
VS बाबू के निधन के बाद DMK के भीतर स्टालिन को दोबारा कोलाथुर से चुनाव लड़ाने की मांग उठने लगी है। पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि स्टालिन खुद उपचुनाव में उम्मीदवार बनें और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस हासिल करें।

DMK सांसद सी. रविंद्रन ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोलाथुर से चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन का होगा। कार्यकर्ता के तौर पर उनकी इच्छा है कि स्टालिन इस सीट से फिर चुनाव लड़ें, लेकिन अंतिम निर्णय नेता को ही लेना है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक स्टालिन की उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
8,795 वोटों से मिली थी स्टालिन को हार
इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट पर मुकाबला काफी अहम रहा था। TVK उम्मीदवार VS बाबू ने DMK प्रमुख एमके स्टालिन को 8,795 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो VS बाबू को कुल 82,997 वोट मिले थे, जबकि एमके स्टालिन के खाते में 74,202 वोट आए थे। इस हार के साथ ही कोलाथुर में स्टालिन की लगातार जीत का सिलसिला टूट गया था।
ये भी पढें
DMK से शुरू हुआ था VS बाबू का राजनीतिक सफर
VS बाबू का राजनीतिक सफर DMK से ही शुरू हुआ था। वह पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके थे और चेन्नई उत्तर जिले के सचिव भी रहे थे। वर्ष 2006 में उन्होंने पुरासावलकम विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक के रूप में विधानसभा में कदम रखा था।
बाद में उन्होंने DMK छोड़कर AIADMK का रुख किया। विधानसभा चुनाव से पहले वह अभिनेता विजय की पार्टी TVK में शामिल हो गए। TVK ने उन्हें कोलाथुर से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने एमके स्टालिन को हराकर सबको चौंका दिया।
उपचुनाव में TVK और DMK की होगी अग्निपरीक्षा
कोलाथुर सीट पर होने वाला उपचुनाव DMK और TVK दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। DMK के सामने अपनी खोई हुई सीट वापस हासिल करने की चुनौती होगी, जबकि TVK को अपने दिवंगत विधायक की जीत को बरकरार रखने के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारना होगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा
BBD: ट्रक से डंफर भिड़ा, खलासी की मौत, चालक घायल
सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल
मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार
