भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

China’s concern regarding India:  भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक और सैन्य ताकत अब चीन की चिंता बढ़ा रही है। भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता प्रभाव और मजबूत होती रणनीतिक स्थिति भी चीन को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि वह पाकिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को लगातार मजबूत कर रहा है और उसे हथियारों से लेकर तकनीकी मदद तक मुहैया करा रहा है। अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग की वर्ष 2026 की रिपोर्ट में भारत और चीन के संबंधों को लेकर कई अहम दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भारत की बढ़ती ताकत को अपने क्षेत्रीय प्रभाव के लिए चुनौती मानता है और पाकिस्तान के जरिए भारत पर रणनीतिक दबाव बनाए रखना चाहता है।

पाकिस्तान से दोस्ती की बड़ी वजह भारत की बढ़ती ताकत!

अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और पाकिस्तान की नजदीकी के पीछे भारत के साथ उसका रणनीतिक मुकाबला भी एक बड़ी वजह है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से ही चीन ने पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को लगातार मजबूत किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2024 के बीच पाकिस्तान को होने वाली हथियारों की आपूर्ति में चीन की हिस्सेदारी करीब 81 फीसदी रही।

आयोग का आकलन है कि चीन सीधे भारत के साथ सैन्य टकराव में उलझने के बजाय पाकिस्तान को सैन्य और तकनीकी सहायता देकर अपने हित साधना चाहता है। यही रणनीति ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चर्चा में रही, जब पाकिस्तान ने चीनी मूल के हथियारों और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट में पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं में चीनी आईटी सिस्टम, संचार उपकरणों और डिजिटल सेवाओं की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है।

भारत की सैन्य तैयारियों पर नजर रखने की कोशिश

रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तकनीकी सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। आरोप रहे हैं कि पाकिस्तान भारत की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चीन की सैटेलाइट इमेजरी और अन्य तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारतीय राफेल विमानों को लेकर कई तरह के दावे और चर्चाएं सामने आई थीं। वहीं चीन ने अपने जे-10 लड़ाकू विमानों की क्षमताओं को भी खूब प्रचारित किया।

ट्रंप ने भी माना भारत की अर्थव्यवस्था का दम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की आर्थिक प्रगति का उदाहरण दे चुके हैं। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान उन्होंने कई बार दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवाने का श्रेय लेने का दावा किया था। हालांकि, भारत का आधिकारिक रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद हुआ था। वहीं, चीन यात्रा से लौटने के बाद ट्रंप ने भारत की आर्थिक विकास दर का उदाहरण देते हुए अमेरिकी अर्थव्यवस्था और ब्याज दरों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने भारत की करीब सात फीसदी विकास दर का उल्लेख किया।

जेनेरिक दवाओं के कारोबार में भी भारत दे रहा चीन को चुनौती

आर्थिक मोर्चे पर भी भारत की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जेनेरिक दवाओं के उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अमेरिकी बाजार में भारत की हिस्सेदारी भी काफी महत्वपूर्ण है। बताया गया है कि अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक दवाओं में करीब 21 फीसदी की आपूर्ति भारत से होती है।

कुल मिलाकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट भारत-चीन प्रतिस्पर्धा के कई रणनीतिक और आर्थिक पहलुओं को सामने रखती है। रिपोर्ट का आकलन है कि भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता, सैन्य शक्ति और वैश्विक स्तर पर मजबूत होती भूमिका चीन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ चीन की बढ़ती नजदीकी को भारत के खिलाफ उसकी व्यापक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मलिहाबाद में दो कार भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 278 दर्ज

सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल

 

 

 

Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
Gandhi Book Launch
Uncategorized

सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?

Gandhi Book Launch: दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इसके बाद उनकी कांग्रेस में […]

Read More
Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More