अचरामऊ गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: राजधानी लखनऊ में दहेजलोभियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को जलाने वाले फरार चल रहे आरोपी पति को इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित उदवतपुर मजरा रायपुर गांव निवासी पाचू ने बीकेटी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बेटी सुनीता की शादी बीकेटी क्षेत्र स्थित अचरामऊ गांव निवासी अशोक कुमार के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर किया था।
आरोप है दहेज को लेकर उनका दामाद अशोक अपने भाई विनोद, सतीश व विनोद की पत्नी ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित कर उनकी बेटी सुनीता की हत्या कर शव को जलाकर दिया था। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अनंत की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू
नन्हे हाथी राजा को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विशेष विमान
बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर
