Anant Ambani: इंसान हो या बेजुबान जानवर, जिंदगी की अहमियत हर किसी के लिए बराबर है। इसी संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए अनंत अंबानी ने सात सप्ताह के नन्हे हाथी ‘राजा’ को बचाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की है। असम में गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजा को अब गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा लाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज करेगी। राजा की कहानी बेहद दर्दनाक है। असम में दो अक्टूबर को जन्मे इस नन्हे हाथी के साथ पहले ही दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। बताया गया है कि मां की घबराहट में मारी गई एक लात से उसके पिछले पैर की हड्डी टूट गई।
इस गंभीर चोट के कारण राजा न तो ठीक से खड़ा हो पा रहा है और न ही सामान्य रूप से चल पा रहा है। मुश्किल यह भी रही कि जन्म के बाद उसे मां का दूध तक नसीब नहीं हुआ। पिछले सात सप्ताह से राजा की हालत लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। टूटे पैर के अलावा संक्रमण और शारीरिक कमजोरी ने उसकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ऐसे में उसे बेहतर इलाज और विशेषज्ञ देखभाल की जरूरत है। इसी को देखते हुए अनंत अंबानी की पहल पर उसे वनतारा पहुंचाने का फैसला लिया गया है।

वनतारा के CEO विवान करानी ने कहा, “राजा पिछले सात सप्ताह से गंभीर चोट और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा है। अनंत अंबानी के सहयोग से उसे जल्द से जल्द वनतारा लाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखभाल और इलाज करेंगे। हमारी पूरी कोशिश है कि राजा स्वस्थ हो और दोबारा अपने पैरों पर चल सके।” राजा की नाजुक हालत को देखते हुए उसके लिए 2,500 किलोमीटर से अधिक का सड़क सफर तय करना जोखिम भरा हो सकता था। इसलिए करीब चार घंटे की हवाई यात्रा का इंतजाम किया गया है। विशेष विमान में राजा की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
ये भी पढें
उसके लिए खास बिस्तर तैयार किया गया है, ताकि सफर के दौरान शरीर को आराम मिले और घायल पैर को उचित सहारा मिल सके। इसके साथ ही डॉक्टरों और देखभाल करने वालों की एक विशेष टीम भी पूरे सफर में उसके साथ रहेगी। जामनगर स्थित वनतारा पहुंचने के बाद राजा को विशेष अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी चोट, संक्रमण और कमजोरी का उपचार करेंगे। चिकित्सकों की कोशिश होगी कि उसकी हालत में जल्द सुधार हो और वह धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ा होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर
भारत-जापान टू-प्लस-टू वार्ताः आर्थिक सुरक्षा, लचीली सप्लाई चेन पर बनी सहमति
यूपी में बिहार की सियासी एंट्री से भाजपा के सहयोगियों में बढ़ेगी रार
36 सीटों की लिस्ट पर अखिलेश को अरविंद का जवाब
