जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले
ए अहमद सौदागर
Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी 30 वर्षीय अवनीश जायसवाल उर्फ देव उर्फ गोले ने गुरुवार को सलाखों के पीछे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक उसका शव जेल की बैरक के बाथरूम में तौलिया के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
भरी सुरक्षा के बीच बैरक में बंदी द्वारा जान देने की खबर मिलते ही आनन फानन में जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढें
बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
सनद रहे कि बीते 14 अक्टूबर 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय समरीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में सामने आया था कि घटना के दिन समरीन अपने के मित्र सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित फिरोजपुर खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय अवनीश जायसवाल उर्फ देव उर्फ गोले के साथ उस होटल में ठहरी थी। दोनों ने दोपहर करीब बारह बजे होटल में चेक-इन किया था और शाम करीब साढ़े छह बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना होते ही आरोपी अवनीश होटल से भाग निकला था।
बैरक नंबर 83 में बने बाथरूम में किया आत्महत्या
बताया जा रहा है कि समरीन की मौत के मामले में नामजद रिपोर्ट होने के बाद से ही पुलिस आरोपी अवनीश जायसवाल की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच घटना के दो दिन बाद आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया था, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे लखनऊ जिला जेल भेज दिया गया था, तब से वह जेल में बंद था। गुरुवार को उसने अपनी बैरक के बाथरूम में जाकर तौलिए का फंदा बनाया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी जेल कर्मियों व साथी बंदियों से पूछताछ कर आत्महत्या किए जाने की वजह जानने के लिए जांच-पड़ताल करने में जुट गए हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी: डॉ. प्रशांत
बनीकोडर में नए खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत
म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना
कॉपर की कीमतों में गिरावट से AC कंपनियों की बल्ले-बल्ले, निवेशकों ने जमकर खरीदे शेयर
