
माडल श्रद्धा दुबे का कनेक्शन खंगालेगी पुलिस, श्रद्धा पर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज है हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमे
ऊंची रसूख की शह पर करती थी कैफे संचालक को ब्लैकमेल?
गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने, शरीर पर मिले घाव ही घाव
ए अहमद सौदागर
Hazratganj : क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वांटेड चल रही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व माडल श्रद्धा दुबे के सीने में मानो कई अहम राज छिपा है। ऊंची रसूख रखने वाली और कैफे मालिक शिवा शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा पर अब हजरतगंज पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण करने के बाद बहन रश्मि और चालक के साथ फरार चल रही श्रद्धा दुबे तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सनद रहे कि अलीगंज के सेक्टर एफ में रहने वाली रंजना शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शिवा शर्मा कैफे चलाता था। वह पिछले कुछ महीनों से हजरतगंज क्षेत्र स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में अपनी प्रेमिका श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। जानकार बताते हैं कि बीते सात अक्टूबर 2026 को शिवा शर्मा घर आया और चंद देर बाद चला गया था।
मृतक की मां रंजना शर्मा ने पुलिस को बताया कि नौ अक्टूबर की शाम श्रद्धा और आदिल ने फोन कर बताया कि शिवा शर्मा को चोट लग गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही घरवाले वहां पहुंचे तो श्रद्धा सहित सभी वहां से भाग निकले थे।
इस मामले में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक व आदिल सहित अन्य के खिलाफ मृतक की मां रंजना शर्मा ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धा और उसके अन्य करीबियों की गर्दन दबोचने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। सूत्र बताते हैं कि श्रद्धा दुबे ऊंची रसूख रखने वाले लोगों के संपर्क में थी और उसके यहां कई संदिग्ध लोगों को बेहद आना-जाना था? राजधानी लखनऊ में श्रद्धा दुबे का सिक्का कायम रखने के लिए ऊंची रसूख वाले लोगों से संपर्क रहा। सूत्रों की मानें तो जब भी कैफे मालिक शिवा शर्मा पीछा छुड़ाना चाहता था तो श्रद्धा डपट लेती थी और जान से हाथ धोने की धमकियां भी किसी पेशेवर अपराधियों से दिलवा देती।
श्रद्धा दुबे और उसके करीबियों की गिरफ्तारी के बाद के बाद ही साफ होगा कि श्रद्धा दुबे के सीने में कौन-कौन सा राज छिपा है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर कालोनी वासियों ने सड़कों की दुर्दशा दिखाई
भारद्वाज फाउंडेशन के निःशुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीजों को मिला इलाज
भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग
सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट
एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा
CJI से मिलने फिर जाएगी कांग्रेस, मार्च की तैयारी


One thought on “कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज”
Comments are closed.