
डॉ. रवि श्रीवास्तव ने चिकित्सा शिविर में दिखाई सेवा भावना
विजय श्रीवास्तव
Lucknow: भारद्वाज फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को मां शीतला धाम भारद्वाज पुरम, बनकटवा, रामगढ़, लंभुआ–सुलतानपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण तिवारी उपस्थित रहे। शिविर में 18 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिससे 400 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
ये भी पढें
भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना द्विवेदी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतिक जैन, जनरल फिजिशियन डॉ. रवि श्रीवास्तव , आशीर्वाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (लखनऊ) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पी.पी. कमैचा के अधीक्षक डॉ. आर.सी. यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें डिप्टी कमिश्नर GST अमित द्विवेदी, राजेंद्र द्विवेदी, नीतेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, अवनीश द्विवेदी, हर्षित द्विवेदी एवं यशार्थ शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. भरत भूषण तिवारी ने जनहित में आयोजित इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, भारद्वाज फाउंडेशन के महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सहायता करना है।
ये भी पढें
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई
उन्होंने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों, समिति के सदस्यों, मीडिया जनो ,सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भारद्वाज फाउंडेशन की यह पहल जनसेवा, सामाजिक सहयोग और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम रही। उक्त निःस्वार्थ भाव सेवा भाव से किये गये उक्त कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई
सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत

