
मानवाधिकार संगठन ने मिस्र की वायुसेना पर लगाया आरोप
Sudan: वेस्ट एशिया में हमले और खून-खराबे की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सूडान से खबर आई है कि सोने की एक खदान पर कथित हवाई हमले में कम से कम 72 मजदूरों की जान चली गई। यह खदान सूडान के रिवर नाइल स्टेट में अत्बारा के उत्तर-पूर्व में स्थित जबल अल-उकयदात क्षेत्र में बताई जा रही है।
ये भी पढें
राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
इस हमले को लेकर मानवाधिकार संगठन ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मिस्र की वायुसेना पर आरोप लगाया है। लेकिन अभी सिर्फ यह आरोप है। ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि हमला किसने किया। रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में काम करने वाले मजदूर इस हमले की चपेट में आए। हालांकि, मृतकों की संख्या और हमले से जुड़ी परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि से संबंधित जानकारी स्पष्ट नहीं है।
ये भी पढें
नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग
समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, इस मामले में मिस्र की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में हमले की जिम्मेदारी और उससे जुड़ी परिस्थितियों पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। बताया जा रहा है कि इसी साल जून महीने में भी जबल अल-उकयदात की इसी सोने की खदान पर हवाई हमला हुआ था। ताजा घटना ने क्षेत्र में खनन गतिविधियों और वहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग
कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा
विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया


One thought on “सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत”
Comments are closed.