
प्रार्थना पत्र लेकर सडक बनवाने का वादा किया
विजय श्रीवास्तव
Lucknow: राजधानी के वृंदावन सेक्टर दो कालोनी वासियों के पुनः सब्र का बांध टूट गया, गड्ढा युक्त कालोनी की सड़कों से आजिज रविवार को स्थानीय पार्षद मुस्कान रावत के पति प्रतिनिधि सुनील रावत को कालोनी वासियों ने कालोनी में बुलाकर सडक लाईट नाली आदि समस्या से अवगत कराया, उन्हें स्थलिये निरीक्षण भी कराया । पार्षद प्रतिनिधि ने कार्य न हो पाने के कारण निवारण पर प्रकाश डाला।
कालोनी वासियों ने पार्षद प्रतिनिधि की टालू मिक्चर की जन्म घुट्टी पीने से इन्कार करते हुए कहा हमे हर हाल मे चाहे जैसे पानी टंकी के बगल की सडक को बना चाहिए। उक्त सडक पर बच्चे बुजुर्ग महिलायें सभी गिरकर चोटहिल हो जा रहें हैं । पार्षद प्रतिनिधि ने तब सीरियस होकर कहा हम शनिवार को यहां का एक प्रतिनिधि मंडल ले जाकर महापौर जी से मिलवाकर सडक के निर्माण का प्रयास करेंगे । उन्होंने जनता के बदले तेवर देखते हुए जनता की आवाज (वकील)बनने का वादा किया।
ये भी पढें
भारद्वाज फाउंडेशन के निःशुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीजों को मिला इलाज
बताते चलें अभी एक माह पहले सेक्टर दो कालोनी वासियों ने रविवार को एक जुट होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिथिलता पर नारेबाजी की थी जिसे स्थानीय अखबारों ने प्रमुखता से समस्या प्रकाशित किया था कालोनी वासियों ने समस्याओं के हल के लिए विधायक सहित शासन को रजिस्ट्री मांग पत्र भेजा था परन्तु कोई जवाब नही आया, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि कालोनी मे आने का वादा करके आने का समय नही निकाल पाये । फोन से उन्होंने पन्द्रह खराब स्टी्ट लाइटों मे मात्र पांच को ठीक करवा दिया था । बाकी लाइटे नेताओं के इशारे की बांट जोह रही है।
रविवार 11 अक्टूबर को पार्षद प्रतिनिधि सुनील रावत को बुलाकर स्थलीय निरीक्षण करवाने में कालोनी के वरिष्ठ निवासियों मे सतनाम पटेल,संजीव यादव, महेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार, विनोद कुमार गुप्ता, श्याम बावू केशरी,आशीष कुमार तिवारी,हिमांषु पाल मोहित श्रीवास्तव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई
भरतपुर में खनन विवाद में हिंसा, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

