
विदेशी कंपनी से होता था भुगतान
ए अहमद सौदागर
Lucknow : यूपी STF ने ऑनलाइन गेमिंग और लाइव होस्टिंग ऐप चमेट के जरिये अवैध वित्तीय गतिविधियां चलाने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को मथुरा से गिरफ्तार किया है।STF मुख्यालय की साइबर टीम को लंबे समय से इस गिरोह की जानकारी मिल रही थी।अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण में रविवार सुबह 4.50 बजे STF और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ए 22 मोतीकुंज, थाना हाइवे मथुरा में छापा मारकर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी प्रवीन कुमार उर्फ प्रकाश पुत्र प्रहलाद सिंह ग्राम सिहोरा, थाना यमुनापार, मथुरा जो मास्टरमाइंड है उसकी उम्र 26 वर्ष है ।विपिन कुमार – लक्ष्मी नगर, थाना यमुनापार, मथुरा, 26 वर्ष और अर्जुन दिवाकर – मालीपाड़ा, थाना हाइवे, मथुरा, 27 वर्ष के पास से सात मोबाइल फोन व एक सीपीयू, तीन चेकबुक व एक पासपोर्ट, आधार-डेबिट कार्ड, 58 स्क्रीनशॉट और फोर्ड कार बरामद किया।
कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?
पूछताछ में मास्टरमाइंड प्रवीन ने बताया कि 2023 में एक हैकर ने उसे चमेट ऐप के बारे में बताया। इसमें दूसरे की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनती है। आईडी बनते ही यूपीआई / क्रेडिट कार्ड से 300 रुपये में 10 हजार कॉइन मिल जाते हैं।
लड़कियों को होस्ट के लिए 12-15 हजार सैलरी पर रखा जाता था। यूजर जब लड़कियों को गिफ्ट में कॉइन देता था तो 50% होस्ट को और 50 प्रतिशत चमेट कंपनी रखती थी। वीडियो कॉलिंग पर 60 प्रतिशत होस्ट और 40 प्रतिशत कंपनी का बंटवारा था। डॉलर को रुपये में बदलकर अर्री पे व एपाय एप्प से बैंक खाते में मंगाया जाता था।
आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस पैसे से ऑनलाइन गेमिंग में कलर प्रिडिक्शन, कार रेसिंग जैसे जुए खिलाये जाते थे। ऐप का नाम समय-समय पर बदलकर अब चिल्लीचाट के नाम से प्ले स्टोर पर चल रहा है। अब तक करोड़ों रुपये का लेनदेन हो चुका है।गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
CJI से मिलने फिर जाएगी कांग्रेस, मार्च की तैयारी
12 राशियों का राशिफल, जानें आज क्या होगा खास
नवरात्रि पर्व और दशहरा त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मोहनलालगंज: लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें
नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें


2 thoughts on “एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा”
Comments are closed.