CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

New Delhi

New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और विपक्ष के बीच मुलाकात को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की मांग पर CJI की ओर से भेजा गया जवाबी पत्र सामने आया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि मुख्य न्यायाधीश किसी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से प्रशासनिक स्तर पर मुलाकात नहीं कर सकते।

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों का जिक्र

जानकारी के मुताबिक, INDIA गठबंधन की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने के लिए मुलाकात का अनुरोध किया गया था। अपने जवाब में CJI सूर्यकांत ने कहा कि इन मुद्दों से जुड़े मामले पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।

 

ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानें 1988 बैच के इस IAS अधिकारी के बारे में - India TV Hindi

 ज्ञानेश कुमार

CJI ने बताया याचिका दाखिल करने का रास्ता

जवाबी पत्र में मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे हर नागरिक और राजनीतिक दल के लिए खुले हैं। हालांकि, न्यायिक मामलों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर ज्ञापन देने के बजाय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत उचित याचिका दाखिल की जानी चाहिए।

CJI के मुताबिक, इस तरह की याचिकाएं 13 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। संबंधित पक्ष चाहें तो व्यक्तिगत रूप से या ई-फाइलिंग के माध्यम से याचिका दाखिल कर सकते हैं। ऐसी याचिकाओं पर नियमानुसार सुनवाई की जाएगी।

ये भी पढें

सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को फाइलिंग काउंटर तक जाने की अनुमति

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के 10 से 15 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को परिसर के अंदर फाइलिंग काउंटर तक जाने की अनुमति दी। इसका उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करना बताया गया है। इस घटनाक्रम के बाद अब संबंधित मुद्दों पर राजनीतिक पक्षों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब न्यायिक प्रक्रिया के तहत सामने आने की संभावना है। मामले में आगे की स्थिति 13 अक्टूबर को प्रस्तावित सुनवाई से स्पष्ट हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सूडान में सोने की खदान बन गई कब्रगाह, हवाई हमले में 72 की मौत

नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग

कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा

 

Spread the love

One thought on “CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई”

Comments are closed.

New Delhi
Politics

राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग

New Delhi: कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत गठबंधन के कई नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए आगे बढ़े। विपक्षी नेताओं का कहना है […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावी हार के लिए पार्टी नेतृत्व और उसकी ‘वैचारिक शून्यता ‘को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अब ऐसी स्थिति हो गयी है कि भगवान श्री राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। BJP के वरिष्ठ नेता […]

Spread the love
Read More
Reykjavik
homeslider National

विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

शाश्वत तिवारी Reykjavik: जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरों के बीच, विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आइसलैंड के रेकजाविक में आयोजित आर्कटिक सर्कल असेंबली (ACA) 2026 की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वह तीन दिनों की आइसलैंड के कूटनीतिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों […]

Spread the love
Read More