कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा

New Delhi

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावी हार के लिए पार्टी नेतृत्व और उसकी ‘वैचारिक शून्यता ‘को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अब ऐसी स्थिति हो गयी है कि भगवान श्री राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात की बात कर रहे हैं। BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। हद तो ये हो गई कि पार्टी चुनाव की हार का दोष भी संवैधानिक संस्थानों पर मढ़ती है। कांग्रेस की हार का सिलसिला लगातार जारी है और यह उसकी ‘वैचारिक शून्यता’ की वजह से मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी उपचुनाव में क्या हुआ?

असम में कांग्रेस की स्थिति क्या है? स्थानीय निकाय चुनाव में त्रिपुरा में क्या हुआ, राजस्थान में क्या हुआ, उससे पहले हिमाचल में क्या हुआ? एक के बाद एक चुनाव में हारना और उसकी खीज आंदोलन कर सड़कों पर निकालना, ये कांग्रेस की नियति बन गयी है। उन्होंने कहा, ” आज मैं कांग्रेस के मित्रों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं है, कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस का विचार शून्य नेतृत्व है। आज कांग्रेस की हालत क्या है? उत्तर प्रदेश में जूतम पैजार हो रही है, पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा है। अलग-अलग जगह नेतृत्व के झगड़े चल रहे हैं। मैं फिर से कह रहा हूं कि हार का कारण कांग्रेस का नेतृत्व है। देश को नहीं जानता, देश की जनता को नहीं जानता, यहां की परंपराओं को नहीं जानता… कांग्रेस नेतृत्वहीन है।”

ये भी पढें

विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

 

BJP नेता ने कहा कि कांग्रेस जनता की नजरों से भी उतर गयी है और जनता के दिलों से भी उतर गयी है। कांग्रेस कुर्सी के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। वो जनता का दिल नहीं जीत सकती है, इसलिए परेशान कांग्रेस संवैधानिक संस्थानों को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता और दंगे फैलाकर, झूठ बोलकर, गुमराह करके अब कुर्सी चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की हालत ये है कि न्यायालय का फैसला उसके पक्ष में नहीं आता है तो अदालत पर हमले करती है। चुनाव हारती है, तो चुनाव आयोग पर हमला करती है। भारतीय सेना जब आतंकवादियों को मारती है, तो सेना पर हमले करती है।

ये भी पढें

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

चौहान ने कहा कि भारत की प्रगति और 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे को बचा पाना कांग्रेस के लिए असंभव हो गया है। कांग्रेस अब देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ हाथ मिला रही है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह दिशाहीन है। ओडिशा में 26 साल, नागालैंड में 23 साल, गोवा में 15 साल और दिल्ली में 13 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। तीन-चार राज्यों को छोड़कर, कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी कनिष्ठ सहयोगी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पर, उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी (SP) पर तो कभी बहुजन समाजवादी पार्टी (बSP) पर, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर और जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निर्भर है। कांग्रेस कनिष्ठ साझेदार और अल्पसंख्यक खिलाड़ी बनकर रह गयी है।

ये भी पढें

DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था

 

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को गिराकर का पाप किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ऐसे बदले जैसे कोई कपड़े बदलता है। उन्होंने देश में लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया। आज कांग्रेस की क्या हालत है? देश के बड़े राज्यों में कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता चाहती है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता और दंगे फैलाकर, और टीम राजनीति के नाम पर लोगों पर हमला करके, वह बस सत्ता में वापसी चाहती है।

चौहान ने आरोप लगाया कांग्रेस और ‘इंडिया गठबंधन’एक खतरनाक मिश्रण बन गया है। यह अब विदेशी ताकतों के हाथों का मोहरा बन गया है। BJP नेता ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी कह रहे थे कि कांग्रेस शिव जी की बारात है। श्री राम का विरोध करने वाले शिव जी की बारात की बात कर रहे हैं। यह शिव जी की बारात नहीं है, यह अराजकता फैलाने वाले दंगाइयों का समूह है।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

 

 

Spread the love

One thought on “कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा”

Comments are closed.

New Delhi
Politics

राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग

New Delhi: कथित ‘वोट चोरी’ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत गठबंधन के कई नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए आगे बढ़े। विपक्षी नेताओं का कहना है […]

Spread the love
Read More
Navratri Day 3 2026
homeslider Religion

नवरात्रि का तीसरा दिन कल: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, भोग और शुभ रंग

Navratri Day 3 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को साहस, […]

Spread the love
Read More
Reykjavik
homeslider National

विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

शाश्वत तिवारी Reykjavik: जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरों के बीच, विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आइसलैंड के रेकजाविक में आयोजित आर्कटिक सर्कल असेंबली (ACA) 2026 की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वह तीन दिनों की आइसलैंड के कूटनीतिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों […]

Spread the love
Read More