
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सोनौली पुलिस टीम ने SSB रोड, रामघाट बगीचा के पास चेकिंग के दौरान दो महिला अभियुक्ता आबिदा खातून पत्नी रहमत अली, निवासी वार्ड नं. 15, बुद्ध नगर, तेतरी बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र 46 वर्ष और डाला कुमारी थापा क्षेत्री पत्नी निज बहादुर क्षेत्री, निवासी सिसौनी, जिला गुल्मी, नेपाल, उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया।
ये भी पढें
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्लास्टिक के 19 बंडलों में कपड़े बरामद किए गए। थाना सोनौली पर मु0अ0सं0-निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर बरामद माल को कस्टम नौतनवां को सौंप दिया गया। कपड़े की बरामदगी में कुल 19 बंडल में साड़ी 10 पीस, शाल 08 पीस, सलवार कपड़ा 04 पीस, पेटी 04 पीस, सूट 183 पीस, पेटीकोट 36 पीस बरामद हुआ। अनुमानित कुल मूल्य ₹2,05,000/- है।
ये भी पढें
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सोनौली नरेन्द्र कुमार पटेल, कांस्टेबल प्रखर सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल धीरज शाह, कांस्टेबल अमन कुमार गौड़, महिला कांस्टेबल पूनम यादव औ सुधा मिश्रा शामिल रहीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट
एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार
एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा


One thought on “सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद”
Comments are closed.