
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Pharenda: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जनपद के आनन्दनगर तहसील क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
उन्होंने मां भगवती के दरबार में शीश नवाकर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत ओम प्रकाश पाण्डेय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये भी पढें
सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद
दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने नवरात्र मेले के दृष्टिगत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
DM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए कतारबद्ध दर्शन, पुख्ता बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, नियमित साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले में सुरक्षा व व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट
एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार


2 thoughts on “DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था”
Comments are closed.