
सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता ने अतिथि वक्ता के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक, बरेका आशुतोष पंत एवं अतिथि वक्ता अरुण मेहता के आगमन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अतिथि वक्ता द्वारा पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी, बरेका अंकुर चंद्रा द्वारा अतिथि वक्ता अरुण मेहता का प्लांटर एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बरेका परिवार की ओर से अरुण मेहता का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक खरीद किसी भी बड़े संगठन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता, निष्पक्षता, दक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण मेहता के लंबे अनुभव एवं व्यावहारिक जानकारी से बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुभवी अधिकारियों से सीखने तथा अपने अनुभवों को नई पीढ़ी के अधिकारियों के साथ साझा करने पर भी जोर दिया।
ये भी पढें
अतिथि वक्ता अरुण मेहता ने दो सत्रों में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता, निष्पक्षता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सतर्कता के दृष्टिकोण से बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान सार्वजनिक खरीद के चार प्रमुख स्तंभों, प्रासंगिक पैरामीटर तथा विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। इससे प्रतिभागियों को नियमों के साथ-साथ सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया के व्यावहारिक पक्ष को समझने का अवसर मिला।
अरुण मेहता ने अपने संबोधन के दौरान बरेका से जुड़ी अपनी कार्ययात्रा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बरेका से ही अपनी रेल सेवा की शुरुआत से जुड़े अनुभवों को स्मरण करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में कार्य करते हुए प्राप्त अनुभव केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होता, बल्कि उसे अगली पीढ़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तक पहुंचाना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों को कनिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा करें तथा नई पीढ़ी को सीखने और बेहतर कार्य करने के अवसर प्रदान करें।
ये भी पढें
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को नए अधिकारियों को अपना समय एवं अनुभव अवश्य देना चाहिए, जिससे संस्थागत विभागीय ज्ञान और कार्यकुशलता को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पब्लिक प्रोक्योरमेंट एंड विजिलेंस पर्सपेक्टिव विषय पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में सतर्कता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिंदुओं, निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रक्रियात्मक शुचिता तथा विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक खरीद से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक प्रश्न पूछे, जिनका अतिथि वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। प्रश्नोत्तर सत्र ने प्रतिभागियों को खरीद प्रक्रिया में आने वाली वास्तविक परिस्थितियों को समझने तथा उनके समाधान के व्यावहारिक तरीकों को जानने का अवसर प्रदान किया। व्याख्यान के उपरांत महाप्रबंधक आशुतोष पंत द्वारा अतिथि वक्ता अरुण मेहता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल
‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU
मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस
दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी
राहुल के खिलाफ FIR मोदी-शाह की हताशा का प्रमाण: कांग्रेस

