
New Delhi: निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित दोपहर के भोज के बाद इंडिया गठबंधन के कई सांसद और नेता प्रदर्शन के लिए निकले थे। अशोक रोड पर शांगरी-ला होटल के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया और बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर ही लेटकर प्रदर्शन किया।
ये भी पढें
‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU
प्रियंका गांधी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान उन्हें कई जगह खरोंच लगी और उन्हें जमीन पर गिराने की कोशिश की गई। प्रियंका गांधी ने मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहा कि जब तक पुलिस अपनी फोर्स वापस नहीं बुलाती, तब तक वह वहां से नहीं हटेंगी।
इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कुछ अन्य महिला सांसद भी सड़क पर बैठ गईं और विरोध जताया। उनके हाथों में संविधान की प्रतियां थीं। महिला सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढें
छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका
जंतर-मंतर जाने से पहले रोके गए सांसद
विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए थे। हालांकि, पुलिस ने अशोक रोड पर शांगरी-ला होटल के सामने बैरिकेड लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। विपक्षी दलों के नेता निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे।
इससे पहले जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में विपक्षी सांसदों के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के सांसद भी शामिल हुए। भोज के दौरान आगे की रणनीति और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
ये भी पढें
ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत
सपा की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस ने दी सफाई
भोज में समाजवादी पार्टी का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इसके बाद विपक्षी एकता को लेकर सवाल उठने लगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि भोज का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया था और उसी समय गठबंधन के दलों को इसकी जानकारी दी गई थी। ऐसे में कुछ दलों के प्रतिनिधियों का शामिल नहीं हो पाना स्वाभाविक है।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इंडिया गठबंधन और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और परिसीमन जैसे मुद्दों पर एकजुट हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के बीच किसी तरह के मतभेद की अटकलों को खारिज किया और कहा कि ये दल इन मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़े हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका
ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत
समस्त रोगों की जड़ है रात का भोजन


One thought on “पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, सड़क पर लेटकर किया विरोध”
Comments are closed.