मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। ओन्लर का आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

BNS की धारा 356 के तहत मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत दर्ज किया गया है, जो आपराधिक मानहानि से संबंधित है। इस प्रावधान के तहत दोष सिद्ध होने पर दो साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है।

मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होने की बात सामने आई है। ओन्लर के मुताबिक, मैरी कॉम की ओर से अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर की गई कथित टिप्पणियों के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया।

ये भी पढें

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

ओन्लर बोले- कोर्ट पर है भरोसा

मामले को लेकर ओन्लर कॉम ने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन चूंकि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

मैरी कॉम ने लगाए थे गंभीर आरोप

दूसरी ओर, मैरी कॉम ने सार्वजनिक रूप से ओन्लर पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके बॉक्सिंग करियर से कमाई गई रकम के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई।

मैरी के मुताबिक, उनके नाम पर लोन लिए गए, उनकी संपत्तियां गिरवी रखी गईं और उनकी मंजूरी के बिना कुछ एसेट्स दूसरे नाम पर ट्रांसफर किए गए। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच लगाए गए आरोपों को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है। मामले में अदालत की आगे की सुनवाई के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज

‘ग्लोबल साउथ’ को मिलेगी नई ताकत, भारत-घाना के बीच हुए कई MoU

ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत

कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर

राहुल के खिलाफ FIR मोदी-शाह की हताशा का प्रमाण: कांग्रेस

 

 

Spread the love

One thought on “मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस”

Comments are closed.

Sports

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलती […]

Spread the love
Read More
Sports

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

Sourav Ganguly:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने गांगुली का वीडियो […]

Spread the love
Read More
Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More