
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि वरिष्ठ IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बाराबंकी, मऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, जालौन और आजमगढ़ समेत कई जिलों में देखने को मिला है।
वरिष्ठ अधिकारियों की बात करें तो ए. सतीश गणेश, IPS-1996 को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव, IPS-1998 को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
तबादले के तहत बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का SP बनाया गया है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहीं रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मऊ के SP कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़ में भी बदलाव
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। वहीं बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

हापुड़ के SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। आजमगढ़ में भी बदलाव हुआ है। बरेली नगर के एसपी मानुष पारिक को आजमगढ़ नगर का SP बनाया गया है, जबकि आजमगढ़ ग्रामीण के SP चिराग जैन को बरेली नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का पुलिस अधीक्षक, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का V और सुरेश चन्द्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आलोक राज नारायण को हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
25 साल का सफर पूरा, नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना
गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल


One thought on “यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर”
Comments are closed.