‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी

Arun Govil :  नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब अभिनेता अरुण गोविल का एक नया सोलो पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण गोविल वही अभिनेता हैं, जिन्होंने टीवी के चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाकर कई पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

राम के बाद अब दशरथ के किरदार में दिखेंगे अरुण गोविल

‘रामायणम्’ में अरुण गोविल को भगवान राम के पिता और अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका में कास्ट किया गया है। उनके इस किरदार का फर्स्ट लुक सामने आते ही यह कास्टिंग चर्चा में आ गई है। दशरथ के रूप में गोविल को देखना इसलिए भी खास है, क्योंकि लंबे समय तक दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में देखते और याद करते रहे हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था। अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायणम् की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ।” पोस्टर में अरुण गोविल राजसी परिधान और प्रभावशाली लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके किरदार के लुक में अयोध्या के राजा की शाही गरिमा और व्यक्तित्व को उभारने की कोशिश की गई है।

‘रामायणम्’ में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट

‘रामायणम्’ एक बड़े स्तर पर तैयार की जा रही दो भागों वाली महागाथा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। अब अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जुड़ने से फिल्म की स्टारकास्ट में एक और खास नाम शामिल हो गया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसे नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बनाया जा रहा है।

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायणम्’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसे IMAX में भी रिलीज किया जाएगा। ‘रामायणम्’ की भव्य स्टारकास्ट, बड़े विजुअल स्केल और पौराणिक कहानी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में सामने आया यह नया लुक फिल्म के प्रति दिलचस्पी को और बढ़ाता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी, सड़क पर लेटकर किया विरोध

मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका

एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का ट्रेलर रिलीज

2 thoughts on “‘रामायणम्’ में राजा दशरथ बने अरुण गोविल, नया पोस्टर जारी”

Comments are closed.

Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
Gandhi Book Launch
Uncategorized

सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?

Gandhi Book Launch: दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इसके बाद उनकी कांग्रेस में […]

Read More
Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More