मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

Maharajganj

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच

DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के सामान्य व्यक्ति बनकर जिला अस्पताल पहुंच गए। DM के अचानक अस्पताल पहुंचने से कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने सीधे मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

DM ने मरीजों से पूछा कि डॉक्टर समय पर मिल रहे हैं या नहीं, दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं और इलाज अथवा किसी अन्य सुविधा के लिए किसी कर्मचारी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे। मरीजों और तीमारदारों ने ऐसी किसी मांग से इनकार किया।

ये भी पढें

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्वेतांशु शाही और डॉ. शालिनी वर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस पर DM ने नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी को दोनों चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड भी अनुपस्थित मिला। DM ने उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

DM ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, प्रसव पश्चात कक्ष, फार्मेसी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसव पंजिका, पोषण पंजिका और रेफरल पंजिका समेत अन्य रिकॉर्ड भी देखे। कुछ पंजिकाएं निर्धारित प्रारूप में सही तरीके से भरी नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने संबंधित स्टाफ नर्सों को चेतावनी देते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढें

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

DM ने प्रोजेक्ट पहचान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकासात्मक बाधा और अस्थायी दिव्यांगता वाले बच्चों की समय से पहचान कर उनकी जांच और उपचार कराना जरूरी है। बच्चों से संबंधित सभी रजिस्टर व्यवस्थित और अद्यतन रखे जाएं, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय से उपचार और अन्य सुविधाएं मिल सकें।

DM ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का अधिकारी है। मरीजों को समय से इलाज और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, उदासीनता या मरीजों के साथ असंवेदनशील व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Flydubai विमान हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को बताया संभावित जिम्मेदार

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

 

 

Spread the love

2 thoughts on “मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली”

Comments are closed.

New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

रिफॉर्म के नाम से ही चिढती है कांग्रेस, दौड़ पड़ती है तख्ती लेकर

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। आकाश आनंद की पार्टी में यह चौथी वापसी है। उन्हें बार-बार संगठन से बाहर किए जाने और फिर जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर मायावती ने अब […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, महराजगंज में पदयात्रा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत रहेंगी मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत वोट बचाओ- देश बचाओ न्याय पद यात्रा  का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सायंकाल 4:00 बजे सक्सेना चौक महाराजगंज से गांधी प्रतिमा स्थल […]

Spread the love
Read More