वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi:  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स मीटिंग (MLM) 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बदलावों को रेखांकित करते हुए उभरती और मध्यम शक्तियों (EMP) के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी रणनीतिक भूमिका पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढें

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

विदेश मंत्री ने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में उभरती और मध्यम शक्तियों का नज़रिया मुख्य रूप से जोखिम कम करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और एजेंडा-आधारित सहयोग को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये शक्तियां अब केवल वैश्विक मंच पर मूकदर्शक नहीं हैं, बल्कि वैश्विक एजेंडे को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 4.55.52 PM

डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर बताया कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर मंडरा रहे विभिन्न आर्थिक और रणनीतिक जोखिमों का जिक्र करते हुए कहा कि एक या दो शक्तियों पर अत्यधिक निर्भरता के दिन अब लद चुके हैं। आज के बहुध्रुवीय विश्व में, मध्यम और उभरती शक्तियां अपनी स्वायत्तता बनाए रखने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला व सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एजेंडा-आधारित सहयोग के माध्यम से देश अपनी संप्रभुता से समझौता किए बिना विशिष्ट क्षेत्रों (जैसे तकनीकी सुरक्षा, जलवायु और व्यापार) में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढें

UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग

इस बैठक का आयोजन वैश्विक सुरक्षा और कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस उच्च स्तरीय मंच पर दुनिया भर के नीति निर्माता, रणनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी समकालीन सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

विदेश मंत्री का यह बयान भारत की उस विदेश नीति को दर्शाता है, जहां देश न केवल वैश्विक दक्षिण की आवाज बन रहा है, बल्कि बहुपक्षीय मंचों पर मध्यम शक्तियों को एक मंच पर लाकर वैश्विक व्यवस्था में अधिक संतुलन और स्थिरता स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम
भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

राधिका आप्टे की ये फिल्म बढ़ाएगी डर, हर सीन में सस्पेंस का तड़का

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका”

  1. Pingback: Bhopal

Comments are closed.

New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Health International

WHO रिपोर्ट: पाकिस्तान से आगे भारत, जानें कितनी है औसत उम्र

WHO Report: उम्र बढ़ने के साथ स्वस्थ रहना आज दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। एक समय माना जाता था कि लोग 80-90 साल तक आसानी से जीवन जीते थे, लेकिन अब बढ़ती बीमारियों और बदलती जीवनशैली का असर जीवन प्रत्याशा और स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के […]

Spread the love
Read More
Russia
Health homeslider International

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

Russia: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में कर्मचारी की मौत के बाद संभावित प्लेग संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह मामला इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से सामने आया है। सरकारी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक कर्मचारी को अज्ञात कारणों वाला निमोनिया था। […]

Spread the love
Read More