
मौजूदा MLC ध्रुव त्रिपाठी ने पर्चा दाखिल किया
रनर रहे अजय सिंह का भी नामांकन, सभा कर दिखाई ताकत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Gorakhpur: गोरखपुर में विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC के चुनाव के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। लगातार तीन बार से MLC चुने जा रहे ध्रुव त्रिपाठी ने दो सेट में भाजपा के सिंबल पर अपना पर्चा भरा।
2020 के चुनाव में दूसरा स्थान पाने वाले अजय सिंह ने भी नामांकन कर दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के के डॉ. राकेश सिंह सहित 13 लोगों ने पर्चा भरा। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशियों ने अलग-अलग स्थानों पर सभा आयोजित कर अपनी उपलब्धियां बताईं।
ये भी पढें
वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका
शिक्षक MLC ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सुबह पर्चा दाखिल किया। उसके बाद MP इंटर कॉलेज में स्थित मैदान पर आयोजित सभा में गए। वहां से जुलूस की शक्ल में एक बार फिर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और एक और सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनकी जीत इस बार भी पक्की है।
उन्होंने बिना नाम लिए सपा के उम्मीदवार डॉ संजयन त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बहुत पहले से लाल बत्ती चाहते हैं, लेकिन सपना पूरा नहीं हो पा रहा। पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अजय सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि इस बार वित्त विहीन शिक्षक उनके पक्ष में एकतरफा वोट करेंगे।

अजय सिंह ने नामांकन से पहले नेपाल क्लब में सभा की। अजय सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी डा. राकेश सिंह ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने नामांकन से पहले वैष्णवी लान में नामांकन से पहले सभा की।
लगातार तीन बार MLC रहे ध्रुव त्रिपाठी की नामांकन सभा MP इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कहा कि कोई कितना भी जोर लगा ले इस बार भी ध्रुव त्रिपाठी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर आदि जिलों से भाजपा विधायक भी नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे थे।
ये भी पढें
ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम
सभी ने मंच से हुंकार भरी सात अलग-अलग जिलों से प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। सभा खत्म होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे। इसी तरह नेपाल क्लब में नामांकन सभा समाप्त होने के बाद अजय सिंह भी जुलूस के साथ कमिश्नरी पहुंचे और वहां अपना नामांकन किया।
उन्होंने शिक्षक हित में कई काम करने के दावे किए। शिक्षक एमएलसी पर मंच से निशाना भी साधा। अजय सिंह के अलावा डा. राकेश सिंह भी समर्थकों के साथ वैष्णवी लान से कमिश्नर कार्यालय गए और अपना नामांकन किया।

उन्होंने शिक्षक हित में कई काम करने के दावे किए। शिक्षक MLC पर मंच से निशाना भी साधा। अजय सिंह के अलावा डॉ. राकेश सिंह भी समर्थकों के साथ वैष्णवी लान से कमिश्नर कार्यालय गए और अपना नामांकन किया।
आज जिन प्रमुख लोगों ने नामांकन की उनमें भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह, डॉ. राकेश सिंह के अलावा निरंकार राम त्रिपाठी, राम प्रताप राम, अजीत कुमार सिंह, संगीता सिंह, देव भास्कर तिवारी, राजेश पांडेय, शिव श्याम यादव, दिनेश कुमार मिश्र व पंकज कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अतिरिक्त सत्यपाल सिंह ने तीसरे सेट में पर्चा भरा।
शिक्षक MLC चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन मंगलवार को है। अधिकतर उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल कर दिए हैं। इक्के-दुक्के नामांकन या दूसरे सेट में नामांकन ही मंगलवार को दाखिल किए जाने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व उसे वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
UP Rajya Sabha: आठ उम्मीदवारों की सूची में BJP की सोशल इंजीनियरिंग
ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम
भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन


2 thoughts on “MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन”
Comments are closed.