सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश

Lucknow

Lucknow:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सनातन संस्कृति अतीत को स्मरण करने की परंपरा मात्र नहीं, बल्कि अतीत से वर्तमान और वर्तमान से भविष्य को जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। पितृ पक्ष इसी सनातन भाव की अभिव्यक्ति का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनकी दी हुई संस्कृति, संस्कार तथा जीवन-मूल्यों को आगे बढ़ाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित संदेश में कहा कि पितृ पक्ष में श्राद्ध के माध्यम से लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। पिंडदान हमें याद दिलाता है कि आज हम जो कुछ हैं, उसमें हमारे पूर्वजों के तप, त्याग, परिश्रम और संस्कारों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता अपने उत्तराधिकार को समझने का संस्कार है।

पहले की पीढ़ियों ने हमें जो दिया, उसे संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों को उससे अधिक समृद्ध विरासत सौंपना हमारा धर्म है। सनातन विकास का यही भाव परिवार को जोड़ता है, समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है तथा प्रदेश और राष्ट्र को नई ऊर्जा प्रदान करता है। योगी ने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक प्रसंग हैं, जब लोगों ने अपने आराध्य के केंद्र में रहे शासकों के पानी के लिए बनाए सरोवरों और कुओं को पितृ सेवा माना।

ये भी पढें

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में पूर्वजों का स्मरण केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी बोध कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस विरासत को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने आचरण में भी उतारना चाहिए। उन्होंने कहा है कि परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना, बच्चों को अपने संस्कारों से परिचित कराना तथा ज्ञान, सेवा और सदाचार की उस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए, जो पीढ़ियों को जोड़ती है और भविष्य को दिशा देती है।

उन्होंने कहा कि पूर्वजों से मिली स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की विरासत को आगे बढ़ाना भी सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार प्रत्येक परिवार के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसी कड़ी में एक से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अभियानों के दौरान स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य विभागों के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर स्वच्छता, रोग-लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में होने वाला यह अभियान मच्छरजनित रोगों और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता से संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। योगी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, अपने आसपास गंदगी न होने दें, जलभराव रोकें, बुखार जैसे लक्षणों को गंभीरता से लें और ‘दस्तक’ को हर घर में स्वास्थ्य-जागरूकता का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज से ही विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमेरिकी सेना का कैरिबियन नाव पर हमला, ड्रग तस्कर ढेर

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश”

Comments are closed.

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More