
Washington: अमेरिकी सेना ने कैरिबियन सागर में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक तेज रफ्तार नाव पर घातक हमला किया। इस कार्रवाई में नाव पर सवार चार लोगों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने इसकी जानकारी दी।
दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि चार अक्टूबर को दक्षिणी कमान के निर्देश पर संयुक्त कार्यबल ने कैरिबियन में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्थापित मार्ग पर चल रही एक तेज रफ्तार नाव को निशाना बनाया।
ये भी पढें
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष
अमेरिकी कमान के मुताबिक, इस कार्रवाई में चार कथित “ड्रग तस्कर-आतंकवादी” मारे गए। कमान ने दावा किया कि अमेरिकी खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि संबंधित नाव नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल थी।
कैरिबियन में तस्करी के खिलाफ अभियान
अमेरिकी सेना की यह कार्रवाई कैरिबियन क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच हुई है। अमेरिकी दक्षिणी कमान पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी सैन्य अभियानों की निगरानी करती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
BJP पर SP मुखिया का बड़ा वार, कहा – डबल इंजन, खोपड़ी भंजन
‘हनुमान अंश’ ने बदला माहौल! कैंची धाम में उमड़ी भीड़, डायरेक्टर बोले- पहले जान लें हालात
सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल


3 thoughts on “अमेरिकी सेना का कैरिबियन नाव पर हमला, ड्रग तस्कर ढेर”
Comments are closed.