
Lucknow: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, छह अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब T20 सीरीज पर है। हालांकि, पहले मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे टीम से बाहर बैठाया जाएगा? एशियन गेम्स 2026 में दोनों खिलाड़ियों को एक साथ प्लेइंग XI में जगह मिली थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना है।
एक साथ दोनों को खिलाना क्यों मुश्किल?
एशियन गेम्स में भारत ने एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देने के लिए गेंदबाजी विभाग में थोड़ा बदलाव किया था। टीम ने अपेक्षाकृत कम गेंदबाजी विकल्पों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया था। जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प उपलब्ध कराया।
ये भी पढें
लेकिन घरेलू परिस्थितियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत रखना चाहेगी। ऐसे में अर्शदीप सिंह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उनकी वापसी के साथ एक खिलाड़ी को प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ेगा।
संजू सैमसन के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं
अगर एशियन गेम्स 2026 के प्रदर्शन को आधार बनाया जाए तो संजू सैमसन पर बाहर होने का खतरा ज्यादा नजर आता है। सैमसन ने टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले और उनके बल्ले से केवल नौ रन निकले। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में सैमसन नौ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दोनों मुकाबलों में कुल 53 रन बनाए।
वैभव ने मुश्किल पिच पर दिखाई आक्रामकता
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। मुश्किल पिच पर उनकी इस आक्रामक शुरुआत ने भारतीय टीम को पावरप्ले में मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी वैभव ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। छोटे प्रारूप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए अहम हथियार साबित हो सकती है।
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में भारतीय टीम को बेहतर संतुलन के लिए एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना पड़ सकता है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठना होगा। मौजूदा प्रदर्शन को देखें तो संजू सैमसन के बाहर बैठने की संभावना ज्यादा नजर आती है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण एक और मौका मिल सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट के हाथ में होगा। लखनऊ की पिच और मुकाबले की परिस्थितियां भी प्लेइंग XI के चयन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष
सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान
सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक


One thought on “वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? वेस्टइंडीज के खिलाफ किसे बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर”
Comments are closed.